FilmWrap: बदला की बॉक्स ऑफिस जंप, आकाश अंबानी के वेडिंग अपडेट

आकाश अंबानी की शादी और फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर कमाई. मनोरंजन जगत में आज क्या कुछ हुआ खास जानिए आज तक फिल्म रैप में.

Advertisement
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता आकाश अंबानी और श्लोका मेहता

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 8:14 PM IST

सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी सस्पेंस थ्रिलर बदला को वर्ड ऑफ़ माउथ का फ़ायदा मिलता नजर आ रहा है. कैप्टन मार्वल के सामने पहले दिन कमजोर शुरुआत के बाद मूवी ने दूसरे दिन रफ़्तार पकड़ी जो तीसरे दिन भी शानदार रही. कैप्टन मार्वल ने भारत में पहले दिन 13.01 करोड़ रुपये की कमाई की थी. जबकि बदला ने 5.04 करोड़ कमाई के साथ ओपनिंग की थी.

Advertisement

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी साल की सबसे यादगार शाद‍ियों में ग‍िनी जा रही है. शादी में दुनियाभर के मेहमान शामिल हुए. इसमें बॉलीवुड स‍ितारों ने डांस परफॉर्मेंस के साथ चार चांद लगा द‍िए. आकाश अंबानी के संगीत का एक वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है. इसमें नीता अंबानी, कृष्ण भजन पर डांस करती नजर आ रही हैं.

आयुष्मान खुराना के लिए साल 2018 काफी अच्छा रहा. बीते साल अक्टूबर में उनकी 2 फिल्में रिलीज हुईं और दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. पहली फिल्म अंधाधुन थी जो 5 अक्टूबर को रिलीज हुई. दूसरी फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज हुई थी बधाई हो. महज 32 करोड़ रुपये के बजट से बनी बधाई हो ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 74 करोड़ 59 लाख रुपये की कमाई की और अब मेकर्स इस फिल्म को चीन में 'पियानो प्लेयर' नाम से रिलीज करने जा रहे हैं.

Advertisement

इम्तियाज अली की फिल्म लव आजकल साल 2009 में रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. अब 10 साल बाद इस फिल्म के सीक्वल की तैयारियां चल रही हैं. पिछले कुछ समय से सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में सेट पर स्पॉट किए गए थे. उस सेट पर कार्तिक और सारा के किस को लेकर काफी चर्चा हुई थी. हालांकि अभी तक फिल्म के मेकर्स ने ये कंफर्म नहीं किया है कि ये किस फिल्म की शूटिंग थी.

रेशमा पठान को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की पहली स्टंट वुमेन के तौर पर जाना जाता है. रेशमा ने फिल्म शोले में हेमा मालिनी की बॉडी डबल के तौर पर खतरनाक स्टंट किए थे. इसके अलावा उन्होंने श्रीदेवी, डिंपल कपाड़िया और मीनाक्षी शेषाद्री जैसी अदाकाराओं के लिए भी बॉडी डबल का काम किया. फिल्म इंडस्ट्री में लंबे वक्त तक काम करने वाली रेशमा का मानना है कि, "कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सा वक्त चल रहा है. महिलाओं को हमेशा पुरुषों की बदनीयति का सामना करना पड़ा है."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement