Bigg Boss: अब रोए प्रियांक शर्मा, सलमान ने बताया गंदगी फैलाने वाला कंटेस्टेंट

प्रियांक शर्मा को फिर सलमान खान के गुस्से का श‍िकार होना पड़ा है. उन्होंने प्रियांक को आख‍िरी चेतावनी दी है.

Advertisement
सलमान खान, प्रियंका शर्मा सलमान खान, प्रियंका शर्मा

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 4:20 PM IST

बिग बॉस 11 के घर में रोने-धोने का सिलसिला जारी है. अर्शी खान के बाद अब शो के एक और कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा घर वालों के सामने रोए हैं. दरअसल, उनकी हरकत के लिए सलमान ने उन्हें जब डांटा तो उनके आंसू आ गए.

प्रियंका शर्मा ने अर्शी की पर्सनल लाइफ से जुड़े आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि वे अर्शी के गोवा-पुणे स्कैंडल के बारे में सब जानते हैं. इसके बाद अर्शी रोने लगी थीं. उनकी इस हरकत पर सलमान ने उनके बारे में कहा, तुमने फिर से आकर गंदगी फैलाना शुरू कर दी है. ये सुनकर प्रियांक रोने लगे. प्रियांक ने विकास के लिए आकाश डडलानी पर हाथ उठाया था. इसके बाद सलमान ने उन्हें अपने पावर का इस्तेमाल करते हुए शो से बाहर कर दिया था. अब एक बार फिर सलमान ने उन्हें आखिरी बार चेताया है.

Advertisement

बता दें कि प्रियांक शर्मा और अर्शी खान का विवाद कोर्ट-कचहरी तक पहुंच गया है. मामला उस समय गंभीर हो गया, जब प्रियांक ने अर्शी की पर्सनल लाइफ को लेकर आरोप लगा दिए. प्रियांक ने अर्शी के गोवा और पुणे सेक्स स्कैंडल को लेकर बात की.

घर में हंगामा तब हो गया जब अर्शी खान और सपना चौधरी में जमकर बहस हुई. इसके बाद प्रियांक ने अपना रंग दिखाते हुए सपना को अर्शी के बारे में कुछ ऐसा बताया जो घरवालों के लिए चौंकाने वाला था. अब सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर अर्शी का पुणे और गोवा वाला कथि‍त सेक्स स्कैंडल क्या था?

पुणे मिरर की एक खबर के मुताबिक साल 2016 में पुणे पुलिस को अर्शी के सेक्स रैकेट का हिस्सा होने की भनक लगी थी. इस मामले में विपुल दहल नाम के एक शख्स को एजेंट बताया गया था और गिरफ्तार भी किया गया था. इसके बाद विपुल और अर्शी के एक ऑडियो क्लिप भी सामने आने की बात कही गई थी, इसमें आरोप लगाया गया था कि दोनों क्लाइंट के बारे में बात कर रहे थे. इन आरोपों को र्शी की लीगल टीम ने झूठ करार देते हुए एक केस किया है.

Advertisement

इससे पहले भी अर्शी का नाम गोवा के सेक्स रैकेट में आया था. गोवा पुलिस ने अर्शी को फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में वे रिहा हो गई थी और मुंबई शिफ्ट हो गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक अर्शी ने पुलिस वालों को यह भरोसा दिलाया था कि वो इससे जुड़ी नहीं हैं. इन दोनों मामलों में अर्शी के वकील ने क्रॉस केस किए हैं. उनकी लीगल टीम ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कोर्ट के सामने अर्शी का पक्ष रखा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement