बिग बॉस: पहले हफ्ते के बाद से गायब मालकिन अमीषा पटेल, क्या शो से हुईं बाहर?

सलमान खान का शो बिग बॉस 13 चौथे हफ्ते में एंटर कर चुका है. मगर अमीषा पटेल पहले हफ्ते के बाद से रियलिटी शो में नहीं दिखी हैं.

Advertisement
 सलमान खान-अमीषा पटेल सलमान खान-अमीषा पटेल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 4:23 PM IST

बिग बॉस 13 में नयापन लाने के लिए मेकर्स ने एक्ट्रेस अमीषा पटेल को रियलिटी शो में बतौर मालकिन इंड्रोड्यूस किया था. बड़े पर्दे से गायब अमीषा को सलमान के शो से टीवी पर बड़ा ब्रेक मिला. ग्रैंड प्रीमियर के बाद 1 हफ्ते तक अमीषा ने बिग बॉस की मालकिन बनकर कंटेस्टेंट्स को टास्क दिए. अब बिग बॉस चौथे हफ्ते में एंटर कर चुका है. मगर अमीषा पटेल पहले हफ्ते के बाद से रियलिटी शो में नहीं दिखी हैं.

Advertisement

शो के करीबी सूत्र का दावा है कि पहले दो एपिसोड में अमीषा पटेल की अपीयरेंस को लेकर मिले नेगेटिव फीडबैक के बाद मेकर्स ने एक्ट्रेस को कुछ समय के लिए शो से बाहर रखने का फैसला किया है. पहले दो एपिसोड्स के बाद से मिसिंग हैं. उम्मीद है बिग बॉस 13 की मालकिन बनीं अमीषा पटेल को दर्शक पहले फिनाले के बाद शो में देख पाएंगे.

वैसे बिग बॉस में अमीषा पटेल की अपीयरेंस दर्शकों को खास पसंद नहीं आई थी. सोशल मीडिया पर अमीषा पटेल को ट्रोल भी किया गया था. लोगों ने अमीषा को शो से बाहर करने की मांग की थी और उनके खिलाफ कैंपेन भी चलाया.

अमीषा से पहले किसे मिला था मालकिन बनने का ऑफर?

रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स पहले बिग बॉस हाउस की मालकिन के लिए को लेना चाहते थे. चैनल बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस को लेना चाहता था, जो बोल्ड होने के साथ अच्छी डांसर भी हो. इसलिए मल्लिका शेरावत को अप्रोच किया गया था. लेकिन मल्लिका ने बिग बॉस की मालकिन बनने के लिए भारी भरकम फीस मांगी. जिसके लिए मेकर्स राजी नहीं हुए. फिर अमीषा को बतौर मालकिन लिया गया.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement