एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट फिल्म 'सोन चिरैया' में नजर आएंगी. सुशांत के बाद अब भूमि पेडनेकर का फर्स्ट लुक सामने आया है. इसमें वे डकैत के रोल में नजर आएंगीं.
भूमि ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपना लुक जारी किया है. तस्वीर में एक्ट्रेस साड़ी पहने हुए हैं और कंधे पर बंदूक लटकाए हुए हैं. साथ ही वे इंटेस लुक में दिख रही हैं. ये भूमि के द्वारा निभाया गया अब तक का सबसे अलग रोल होगा.
तस्वीर को शेयर करते हुए भूमि ने इसे अपनी सबसे स्पेशल फिल्म बताया. उन्होंने लिखा, हम इस कभी ना भुलाए जाने वाली जर्नी को खत्म कर रहे हैं, मेरी सबसे स्पेशल फिल्म से अपने रोल को शेयर करते हुए.
इससे पहले भूमि पेडनेकर ने टॉइटेल- एक प्रेम कथा, दम लगा के हईशा, शुभ मंगल सावधान में काम किया है. उनकी ये चौथी फिल्म है. वे हर फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग के लिए सराही गई हैं. भूमि ने हर बार नया और सशक्त रोल निभाकर खुद को साबित किया है. अब फैंस उन्हें डकैत के रोल में देखने के लिए बेताब हैं.
पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत का भी लुक सामने आया था. वे भी एक डकैत के रोल में दिखे थे. चंबल में शूटिंग करते हुए सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. फिल्म में सुशांत, भूमि के अलावा मनोज बाजपेयी, आशुतोष राणा और रणवीर शौरी जैसे शानदार एक्टर्स भी अभिनय करते दिखेंगे.
हंसा कोरंगा