भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने नशे में को-स्टार को पीटा! पहले थी अफेयर की चर्चा

'लॉलीपॉप लागेलु' सिंगर और एक्टर पवन सिंह विवादों में आ गए हैं. खबरों के मुताबिक, उन्होंने नशे में अपनी को-स्टार अक्षरा सिंह की पिटाई कर दी है.

Advertisement
पवन सिंह पवन सिंह

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 7:34 AM IST

'लॉलीपॉप लागेलु' सिंगर और एक्टर पवन सिंह विवादों में आ गए हैं. खबरों के मुताबिक, उन्होंने नशे में अपनी को-स्टार अक्षरा सिंह की पिटाई कर दी है.

जर्नलिस्ट शशिकांत सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पवन और अक्षरा की घटना का जिक्र किया. फेसबुक पर उन्होंने लंबा पोस्ट लिखा है कि खबरों के मुताबिक, गुरुवार को पवन ने नशे की हालत में अक्षरा को पीटा. उन्होंने उनका सिर दीवार पर भी मार दिया. अक्षरा के हाथ में भी चोट आई है.

Advertisement

शशिकांत ने ये भी लिखा है कि दोनों सिलवासा में शूटिंग कर रहे थे. स्थिती तब बिगड़ गई, जब अक्षरा ने पवन को नशे की हालत में कमरे से बाहर निकलने के लिए मना किया. पवन ने उन्हें गाली दी और उनके साथ बदतमीजी की. शूटिंग खत्म होने के बाद अक्षरा को मुंबई लौटना था, लेकिन वो नहीं आ पाईं क्योंकि उन्हें एयरपोर्ट ड्रॉप करने के लिए कोई नहीं था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक पवन और अक्षरा का अफेयर था, लेकिन ज्योति सिंह से शादी के बाद पवन ने कई प्रोजेक्ट्स से अक्षरा को निकलवा दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement