Baaghi 3 Trailer: सलमान ही नहीं हॉलीवुड की इस फिल्म की भी कॉपी है बागी 3, ट्रोलर्स ने कहा- वंडरश्रॉफ

Baaghi 3 Trailer बागी 3 का ट्रेलर देख ट्रोलर्स इसे हॉलीवुड मूवी वंडन वुमन और सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है का कॉपी बता रहे हैं. 

Advertisement
Baaghi 3 Trailer: टाइगर जिंदा है के सीन में सलमान खान, बागी 3 के सीन में टाइगर श्रॉफ Baaghi 3 Trailer: टाइगर जिंदा है के सीन में सलमान खान, बागी 3 के सीन में टाइगर श्रॉफ

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 06 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 3:17 PM IST

बागी 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. एक्शन पैक्ड होने के बावजूद बागी 3 के ट्रेलर को देख ट्रोलर्स इसे जमकर ट्रोल कर रहे हैं. ट्रोलर्स के मुताबिक ट्रेलर के कुछ सीन्स ओरिजनल हैं लेकिन कुछ को कॉपीड बताया जा रहा है. ट्रोलर्स इसे हॉलीवुड मूवी वंडन वुमन और सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है से कॉपी किया हुआ बता रहे हैं.

Advertisement

ट्रोलर्स ने और बागी 3 के सीन्स शेयर कर इसे कॉपी बताया है. एक ट्रोलर ने इसे बागी 3 में टाइगर के सीन्स देखकर इसे वंडर श्रॉफ और वंडर बागी कहा है. वहीं एक ट्रोलर ने लिखा, 'वंडर वुमन सोच रही होगी- मैं क्या करूं जॉब छोड़ दूं'. एक ट्रोलर ने लिखा, 'वंडर मैन फ्रॉम इंडिया'.

वहीं राइफल चलाते हुए एक और एक्शन सीन पर ट्रोलर्स ने इसे सलमान खान की फिल्म का कॉपी बताया. ट्रोलर्स फिल्म के सीन को टाइगर जिंदा हे फिल्म से कंपेयर कर रहे हैं. उनका कहना है कि यह टाइगर जिंदा है के सीन से बिल्कुल कंपीट नहीं कर सकती है.

पोस्टर में टाइगर श्रॉफ नजर आए शर्टलेस

हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हुआ था. पोस्टर में टाइगर श्रॉफ टैंकर्स, हेलिकॉप्टर्स और आग की लपटों के आगे खड़े नजर आ रहे हैं. शर्टलेस टाइगर फाइट मोड में हाथ में राइफल लिए देखे जा सकते हैं. फिल्म के पोस्टर से ही इसमें जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस की उम्मीद की जा सकती है.

Advertisement

अहमद खान निर्देश‍ित बागी 3 में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं. फिल्म को लेकर पहले ही काफी बज बना हुआ है. लोगों को फिल्म में टाइगर के एक्शन के अलावा श्रद्धा कपूर संग दोबारा उनकी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. इससे पहले बागी में दोनों की जोड़ी ने कमाल कर दिया था. टाइगर और श्रद्धा के अलावा बागी 3 में रितेश देशमुख, अंकिता लोखंडे, आशुतोष राणा, सतीश कौश‍िक, चंकी पांडे, नोरा फतेही, अनु कपूर भी हैं. यह फिल्म 6 मार्च को रिलीज हो रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »