Film wrap: ताह‍िरा की आखिरी कीमोथैर‍िपी, 200 करोड़ के करीब KGF

बॉलीवुड और टीवी की दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें एक साथ.

Advertisement
Tahira Kashyap Tahira Kashyap

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 7:10 PM IST

बॉलीवुड और टीवी की दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें एक साथ.

Ayushmann Khurrana's wife Tahira Kashyap video एक्टर आयुष्मान खुराना के लिए साल 2018 प्रोफेशनली काफी शानदार रहा. लेकिन पर्सनली ये साल एक जबरदस्त झटका भी दे गया. इसके पीछे वजह रही आयुष्मान खुराना की पत्नी ताह‍िरा कश्यप को ब्रेस्ट कैंसर  का होना. इस मुश्क‍िल हालात में भी आयुष्मान और ताह‍िरा ने पूरी हिम्मत के साथ कैंसर के ख‍िलाफ जंग लड़ी और अपनी आखिरी कीमोथैर‍िपी होने की खुशियांक खास अंदाज में मनाईं.

Advertisement

Vicky Kaushal training for URI The Surgical Strike सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म 'URI The Surgical Strike' 11 जनवरी को र‍िलीज होने जा रही है. फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. सच्ची घटना पर आधार‍ित इस फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म में व‍िक्की कौशल का किरदार आर्मी मैन का है, ज‍िसके लिए उन्होंने बहुत ही मुश्क‍िल ट्रेन‍िंग ली है. ये ट्रेन‍िंग कितनी टफ थी इसकी एक झलक उन्होंने खास वीड‍ियो में शेयर की है.

कपिल शर्मा शो एक बार फिर ऑनएयर हो चुका है. इस शो के तीसरे एपिसोड में सलमान, अरबाज और सोहेल खान पहुंचे. सलमान कपिल के शो के प्रोड्यूसर भी हैं. इस शो में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने भी दर्शकों का हंसाया, लेकिन उन्होंने सलमान से एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जो अपने आप में काफी आपत्त‍िजनक है. उन्होंने बॉलीवुड हीरोइन्स को लेकर सवाल किया था.

Advertisement

बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा ने शानदार कमाई कर ली है. फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म का कलेक्शन जिस गति से बढ़ रहा है उस मुताबिक फिल्म जल्दी ही 200 करोड़ के क्लब में दाखिल हो जाएगी. वीकडेज में फिल्म की कमाई में भले ही गिरावट दर्ज की गई हो मगर वीकएंड में फिल्म से भारी कमाई की उम्मीद है.

फिल्म इंडस्ट्री में जहां एक तरफ एक्शन फिल्म सिम्बा ताबड़तोड़ कमाई कर रही है वहीं दूसरी तरफ साउथ की फिल्म KGF अपनी परफॉर्मेंस से सभी को चकित करती नजर आ रही है. ये फिल्म ना केवल नए रिकॉर्ड बना रही है बल्कि कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर भी साबित हुई है. वहीं सुपरस्टार शाहरुख खान की जीरो पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है. फिल्म रिलीज के 15 दिनों में भी 100 करोड़ का आकड़ा पार नहीं कर पाई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement