आस‍िम-हिमांशी के म्यूजिक वीड‍ियो का लुक पोस्टर रिलीज, दिखी रोमांट‍िक केमिस्ट्री

कल्ला सोहणा नई वीड‍ियो सॉन्ग में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की जोड़ी को सराहना मिलने के बाद, यह जोड़ी दोबारा धमाल मचाने आ रही है. आसिम ने इंस्टाग्राम पर इस गाने का पोस्टर शेयर कर खबर की जानकारी दी है.

Advertisement
आसिम रियाज-हिमांशी खुराना आसिम रियाज-हिमांशी खुराना

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 06 जून 2020,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

बिग बॉस 13 से चर्चा में आए आसिम रियाज और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना एक बार फिर म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आने वाले हैं. कल्ला सोहणा नई वीड‍ियो सॉन्ग में उनकी जोड़ी को सराहना मिलने के बाद, यह जोड़ी दोबारा धमाल मचाने आ रही है. आसिम ने इंस्टाग्राम पर इस गाने का पोस्टर शेयर कर खबर की जानकारी दी है.

Advertisement

आसिम रियाज ने बताया कि कल्ला सोहणा नई की सक्सेस के बाद उनका नया गाना 'ख्याल रख्या कर' आने वाला है. यह 10 जून को रिलीज किया जाएगा. पोस्टर में आसिम और हिमांशी की रोमांट‍िक केमिस्ट्री नजर आ रही है. उम्मीद है इस गाने को भी लोग उतना ही प्यार करेंगे जितना कि कल्ला सोहणा नई को किया था.

नागिन 5 में होंगे आस‍िम?

इसके अलावा चर्चा यह भी थी कि आसिम रियाज नागिन 5 का हिस्सा बनने वाले हैं. हालांकि उन्होंने इन खबरों को महज अफवाह बताया और कहा कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है. वहीं हिमांशी के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका नया वीड‍ियो सॉन्ग 'तमाशा' रिलीज हुआ है. यह एक सैड लव सॉन्ग है.

बता दें कि बिग बॉस सीजन 13 में आसिम रियाज फर्स्ट रनर अप रहे थे. उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला को तगड़ा कॉम्पटीशन दिया था. सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन के विजेता रहे. आसिम रियाज बिग बॉस के खत्म होने के बाद दो म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुके हैं. एक वीड‍ियो उन्होंने अपनी लेडी लव हिमांशी खुराना के साथ किया वहीं दूसरे वीड‍ियो में वो जैकलीन फर्नांड‍िस के साथ नजर आ चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »