क्या अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी से पत्नी मेहर को है दिक्कत?

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रएला प्रेग्नेंट हैं. अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी भी दी थी.

Advertisement
वाइफ मेहर संग अर्जुन रामपाल (फाइल फोटो) वाइफ मेहर संग अर्जुन रामपाल (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 11:08 PM IST

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रएला प्रेग्नेंट हैं. अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी भी दी. हालांकि दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है. वहीं गैब्रएला की प्रेग्नेंसी से अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर जेसिया को कोई दिक्कत नहीं हैं. मेहर की फ्रेंड ने इस बात का खुलासा किया है.

Advertisement

मेहर की फ्रेंड के हवाले से मुंबई मिरर ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा, "मेहर को अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रएला की प्रेंग्नेंसी से कोई इश्यू नहीं हैं. मेहर ये एक्सेप्ट कर चुकी हैं कि अर्जुन ने मूवऑन कर लिया है. मेहर एक बहुत अच्छी मां हैं और मेहर हर वो चीज करना चाहती हैं जो उनके बच्चों के लिए ठीक हो." फ्रेंड के मुताबिक, "अर्जुन-मेहर ने अभी तक तलाक के लिए अर्जी नहीं दी है. दोनों अभी तक सेपरेशन की फाइनेंशियल टर्म्स पर काम कर रहे हैं."

बता दें कि अर्जुन रामपाल ने 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी. 28 मई 2018 को दोनों ने शादी के 20 साल बाद अलग होने का फैसला लिया. दोनों के रिश्ता टूटने की वजह का खुलासा नहीं हुआ है. अब अर्जुन रामपाल के गर्लफ्रेंड गैब्रएला संग शादी करने की भी अटकलें हैं. लेकिन शादी को लेकर दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. 

Advertisement

वहीं अर्जुन और गैब्रएला की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात 2009 में आईपीएल की ऑफ्टर पार्टी में हुई थी. बाद में दोनों की फिर से मुलाकात हुई. कुछ सालों बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »