एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर ने 20 साल की शादी के बाद अलग होने का फैसला किया है. लंबे समय से दोनों के बीच रिश्तों में अनबन को लेकर खबरें आ रही थीं. पिछले दिनों खबरें आईं थी कि रिश्ते में आई कड़वाहट की वजह से अर्जुन अपना घर छोड़कर भी जा चुके हैं.
अर्जुन-मेहर के 20 साल बाद अलग होने के बाद एक पुराना इंटरव्यू सोशलमीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में अर्जुन रामपाल और मेहर ने शादी के बाद 1998 में एक सिमी ग्रेवाल के टॉक शो में अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इंटरव्यू में जब सिमी ग्रेवाल अर्जुन रामपाल से पूछती हैं कि मेहर के साथ इस रिलेशनशिप को लेकर वह कितना ईमानदार हैं, इस पर अर्जुन कहते हैं. ‘मुझे लगता है कि हर रिलेशनशिप पूरी तरह से सच्चाई और विश्वास पर ही बनता है. यह 100 फीसदी भरोसे पर चलता है. अगर आप इसे इसमें ईमानदारी नहीं दिखाएंगे तो इसे रिलेशनशिप कहने का कोई मतलब नहीं है और इसे झूठ कहा जाए.
र्जुन से यह भी पूछती हैं कि महिलाओं के बीच में उनकी पॉपुलैरिटी को लेकर यदि किसी रोज मेहर इनसिक्योर फील करने लगे? इस पर अर्जुन रामपाल कहते हैं- ‘यदि आपको अटेंशन मिल रही है तो मुझे लगता है कि यदि वह सचमुच आपसे प्यार करता है तो उसे भी इसमें आपको ज्वाइन कर लेना चाहिए.
बता दें बॉम्बे टाइम्स को दिए स्टेटमेंट के मुताबिक, अर्जुन रामपाल और उनकी वाइफ मेहर ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया. दोनों शादी को खत्म करने का फैसला सुनाते हुए बयान दिया कि 20 सालों के इस खूबसूरत सफर को खत्म करने का वक्त है. हम दोनों अच्छे दोस्त रहेंगे और जब एक दूसरे को जरूरत होगी तो साथ भी देंगे. अर्जुन और मेहर ने 1998 में शादी की थी. उनकी बेटियों का नाम महिका और मायरा है.
ऋचा मिश्रा