अनुष्का शर्मा का ये फोटो पोज वायरल, लोग बोले- कमर दर्द है क्या

चर्चा में अनुष्का शर्मा का लेटेस्ट फोटोशूट. अनुष्का शर्मा की तस्वीर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है. ट्रोलर्स का कहना है कि अनुष्का का ये पोज कमर दर्द की याद दिलाता है.

Advertisement
अनुष्का शर्मा (फोटो: इंस्टाग्राम) अनुष्का शर्मा (फोटो: इंस्टाग्राम)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 10:26 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का लेटेस्ट फोटोशूट ट्रोलिंग की वजह से चर्चा में है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर ब्लू आउटफिट में तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें से एक फोटो में अनुष्का शर्मा ने हटके पोज दिया है. यही तस्वीर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है.  ट्रोलर्स का कहना है कि अनुष्का का ये पोज कमर दर्द की याद दिलाता है. अनुष्का की तस्वीर पर फनी कमेंट्स आ रहे हैं.

Advertisement

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की इस फोटो पोज से जुड़े कई मीम्स वायरल हैं. वैसे मीम्स से अनुष्का का पुराना नाता है. फिल्म सुई धागा के पोस्टर और ट्रेलर सामने आने के बाद भी अनुष्का के लुक्स को फोकस कर कई सारे मीम्स वायरल हुए थे. मगर अब इस बार लोगों ने एक्ट्रेस के फोटो पोज को ही निशाना बना लिया है.

ये ट्रेंडी ड्रेस पहनकर अनुष्का मुंबई में एक इवेंट में शामिल होने गई थीं. अनुष्का की फोटो पर एक यूजर ने लिखा, "ये मैं हूं जब बर्तन धोते वक्त कोई और प्लेट लाकर रख दे. एक ने लिखा- ऑफिस में 2 घंटे बाद ये हाल हो जाता है. एक यूजर ने फनी कमेंट करते हुए लिखा- कोई जल्दी से अनुष्का शर्मा को मूव दे."

सोशल मीडिया पर अनुष्का की इस फोटो का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है. मूव के विज्ञापन की तस्वीरें भी लोग कमेंट बॉक्स में शेयर कर रहे हैं. एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का की पिछली रिलीज जीरो थी. इसमें वे शाहरुख खान और कटरीना कैफ संग नजर आई थीं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »