ना विराट ना IIFA, इस वजह से न्यूयॉर्क में हैं अनुष्का

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आजकल न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिता रहे हैं. लेकिन अनुष्का वहां IIFA की वजह से नहीं बल्कि किसी और कारण से ही हैं.

Advertisement
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा विराट कोहली, अनुष्का शर्मा

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आजकल न्यूयॉर्क में हॉलीडे मना रहे हैं. दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आ रही हैं. कहा जा रहा था कि अनुष्का वहां IIFA के लिए जा रही हैं और समय होने के कारण विराट को भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ टाइम बिताने का समय मिल गया.

लेकिन BollywoodLife की खबर की मानें तो अनुष्का वहां IIFA के लिए नहीं बल्कि संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग के लिए गई हैं. रणबीर कपूर भी जल्द ही फिल्म की टीम को न्ययॉर्क में जॉइन करेंगे.

Advertisement

कुछ समय पहले रणबीर ने कंफर्म किया था कि वो फिल्म में संजय दत्त के ड्रग्स की लत वाले दौर को भी जोड़ेंगे और जल्द ही वो न्यूयॉर्क में शूटिंग भी करेंगे.

अनुष्का फिल्म में जर्नलिस्ट के रोल में हैं. जल्द ही विकी कौशल भी फिल्म के साथ जुड़ेंगे. विकी, संजय के करीबी दोस्त के रोल में दिखेंगे.

विराट और अनुष्का की बात करें तो उनकी हॉलीडे की तस्वीरें उनके फैंस सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं. एक तस्वीर में दोनों सड़क पर नजर आ रहे हैं, तो दूसरी तस्वीर में दोनों शॉपिंग करते दिख रहे हैं.

 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »