यूजर का अनुराग कश्यप से सवाल- बीवी नहीं संभली ज्ञान बांटने चला, मिला ये जवाब

एक यूजर ने अनुराग से उनकी पत्नी के बारे में सवाल पूछा-एक बीबी नहीं संभली चले हैं ज्ञान बाटने. अब यूजर के इस सवाल पर अनुराग ने मुंहतोड़ जवाब दिया है.

Advertisement
अनुराग कश्यप अनुराग कश्यप

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 12:16 PM IST

फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं. हर मुद्दे पर बेबाकी से बोलना, सीधे मुंह पर बात करना उनकी आदत में शुमार है. लेकिन उनके इस अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर कई मौकों पर उन्हें ट्रोल किया गया है.

इस समय कंगना रनौत सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. उन्होंने इंडस्ट्री के कई दिग्गज पर बड़े आरोप लगाए हैं. उन्होंने अनुराग कश्पय को भी निशाने पर लिया है. अब इसी की वजह से अनुराग कश्यप की तीन लोगों से ट्विटर वॉर छिड़ गई है. वे एक साथ कंगना, रणवीर शौरी और अशोक पंडित के साथ वे बहस कर रहे हैं. अब ये बहस चल ही रही थी एक यूजर ने अनुराग की निजी जिंदगी पर कमेंट कर दिया.

Advertisement

अनुराग की बीवी को लेकर पूछा सवाल

एक यूजर ने अनुराग से उनकी पत्नी के बारे में सवाल दाग दिया. सवाल पूछा गया-एक बीबी नहीं संभली चले हैं ज्ञान बाटने. अब यूजर के इस सवाल पर अनुराग ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. उन्होंने एक तरफ महिलाओं को सशक्त दिखाने की कोशिश की है तो वहीं दूसरी तरफ उस यूजर को भी आईना दिखाया है. यूजर के सवाल पर अनुराग लिखते हैं- औरतों को संभालना नहीं पड़ता, वो खुद को संभाल सकती हैं और तुमको और तुम्हारे ख़ानदान को भी. जब नहीं जमा वो चली गयीं, ग़ुलाम नहीं थीं कि मैं बांध के रखता. बाक़ी आप का माहौल ठीक है ना ?

अब उम्मीद के मुताबिक अनुराग का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो गया है. कहने को इस समय उन्हें सोशल मीडिया पर कई लोगों द्वारा ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन उनका ये जवाब सभी का दिल जीत रहा है. उन्होंने बिना किसी गलत शब्द का प्रयोग किए बड़ी बात कह दी है.

Advertisement

कंगना बनाम अनुराग की लड़ाई

वैसे मालूम हो कि कंगना रनौत और अनुराग कश्यप के बीच काफी तनाव देखने को मिल रहा है. एक तरफ कंगना, अनुराग को मिनी महेश भट्ट बता रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ अनुराग भी उन पर तीखे वार कर रहे हैं. वो कंगना के इस रवैये से हैरान नजर आ रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »