अनुपम खेर की ट्विटर पर वापसी, टर्किश आर्मी ने किया था अकाउंट हैक

 एक्टर अनुपम खेर की ट्विटर पर वापसी हो गई है. मंगलवार को उनके अकाउंट को टर्किश साइबर आर्मी ने हैक करने का दावा किया था.

Advertisement
अनुपम खेर अनुपम खेर

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 07 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 7:52 AM IST

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर की ट्विटर पर वापसी हो गई है. मंगलवार को उनके अकाउंट को टर्किश साइबर आर्मी ने हैक करने का दावा किया था.

उन्होंने अपनी वापसी की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, थैंक्यू ट्विटर इंडिया, मेरा अकाउंट हैक होने के बाद जिस शानदार तरीके से आपने मामले को हैंडल किया. सभी दोस्तों और मीडिया के लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे लॉस एंजिलिस में आधी रात अकाउंट हैक होने की जानकारी दी. हैकर्स के लिए- आई लव इंडिया. भारत माता की  जय.

Advertisement

बता दें, मंगलवार को अनुपम खेर ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मेरा ट्विटर हैक हो गया है. इस बारे में भारत के कुछ दोस्तों से मुझे पता चला. मैं अभी लॉस एंजिलिस में हूं. इस मामले में ट्विटर से मेरी बात हो गई है.

मीडिया में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि हैकर्स ने खुद को तुर्की का बताया. अपने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, आपका अकाउंट तुर्की स्थित साइबर आर्मी आइदिज़ तिम ने हैक कर लिया गया है. आपका सारा डेटा कैप्चर कर लिया गया है. इस ट्वीट के अंत में कुछ हैरानजनक कंटेट लिखा था. ट्वीट के अंत में हैकर्स ने 'आई लव पाकिस्तान' भी लिखा.

अकाउंट हैक किए जाने के बाद हैकर्स ने एक्टर के अकाउंट से एक के बाद एक कई ट्वीट किए थे. ज्यादातर ट्वीट्स में 'आई सपॉर्ट तुर्की' और 'आई लव पाकिस्तान' लिखा था. कई ट्वीट्स में तुर्की का झंडा और बंदूक पकड़े आतंकी दिखे थे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement