रिलीज के कुछ घंटों में ही लीक हुई इरफान खान की अंग्रेजी मीडियम

इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम, 13 मार्च को रिलीज हुई. फिल्म में इरफान के अलावा करीना कपूर खान और राधिका मदान अहम रोल में हैं.

Advertisement
इरफान खान इरफान खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 8:58 PM IST

इरफान खान और राधिका मदान की फिल्म अंग्रेजी मीडिया को लेकर काफी बज क्रिएट हुआ. फिल्म 13 मार्च को रिलीज भी हो गई. लेकिन फिल्म रिलीज के कुछ ही घंटों में मुश्किल में आ गई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को तमिलरॉकर्स ने ऑनलाइन लीक कर दिया है. फिल्म को ऑनलाइन डाउनलोड करके हाई क्वालिटी में देखा जा सकता है.

ऐसा पहली बार नहीं है कि कोई फिल्म रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हो गई है. इससे पहले विक्की कौशल की द हॉन्टेड शिप, आयुष्मान की शुभ मंगल ज्यादा सावधान, कार्तिक की लव आज कल और वरुण की स्ट्रीट डांसर 3डी जैसी फिल्में भी लीक हो चुकी हैं. फिल्म अंग्रेजी मीडियम की बात करें तो इसको पहले ही कोरोना वायरस की वजह से नुकसान का डर है. अब लीक होने से मूवी को और भी घाटा होने की आशंका है.

Advertisement

क्या है फिल्म की स्टारकास्ट?

बता दें कि इस फिल्म में करीना कपूर खान, डिंपल कपाड़िया, दीपक डोबरियाल भी अहम रोल में हैं. फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है. गौरतलब है कि इरफान खान, अंग्रेजी मीडियम से फिल्मों में वापसी कर रहे हैं. वे खराब तबीयत की वजह से फिल्म का प्रमोशन नहीं कर पाए. एक्ट्रेस राधिका मदान, जो कि मूवी में इरफान खान की बेटी बनी हैं, ने अकेले ही मूवी को प्रमोट किया है. अंग्रेजी मीडियम साल 2017 में फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है.

फिल्म के पहले दिन 3.75 करोड़ से 4.25 करोड़ तक कमाई करने की उम्मीदें हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »