अमिताभ के खत का बेटी और नातिन ने दिया ये जवाब

मिताभ बच्चन ने अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा और पोती आराध्या के लिए एक खत लिखा है जो शायद हर महिला को जरुर पढ़ना चाहिए. अमिताभ की बेटी श्‍वेता नंदा और नातिन ने इस खत का जवाब दि‍या है.

Advertisement
अमिताभ बच्‍चन और नव्‍या नवेली अमिताभ बच्‍चन और नव्‍या नवेली

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 20 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:28 AM IST

महानायक अमिताभ बच्चन ने कुछ दिनों पहले अपनी नातिन नव्या नवेली और पोती आराध्या को एक खत लिखा था. इस खत में अमिताभ ने अपनी पोती और नातिन को अपने हक के लिए लड़ने और बेझिझक आगे बढ़ने के की नसीसत दी.

इस खत में को उनके आगे के जीवन के लिए कीमती सबक देने की कोशिश की है. इस खत पर अमिताभ की बेटी श्‍वेता और नातिन ने प्रतिक्रिया दी है. नव्या ने कहा, 'नानू, मैं इसका पूरा पालन करूंगी.'

Advertisement

की बेटी श्वेता नंदा ने कहा, 'मैं नव्या को यह सब समझाने और सिखाने की सालों से कोशिश कर रही थी और सिर्फ एक खत से आपने यह कर दिया. इस खत का सीधा असर हुआ.'

ने जो पत्र लिखा था उसमें उन्होंने को जिंदगी जीने व सफलता हासिल करने के गुर सिखाए हैं. उस खत में लिखा गया, 'आप स्‍त्री हैं, लोग आप पर अपनी सोच थोपने की कोशिश करेंगे. आप को निर्देश देंगे कि क्या पहनना है, कैसे बर्ताव करना है? आप कहां जा सकते हो? कहां नहीं? मगर आप को इन चीजों को तव्वजो नहीं देनी है. कभी लोगों की धारणा की परछाईं में मत जीना. अपने फैसले खुद अपने विवेक से लेना. किसी को आप यह मौका मत देना कि वे आपके स्कर्ट की लंबाई से आप के चरित्र का आंकलन करें.

Advertisement

आपको बता दें कि की फिल्‍म 'पिंक' को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. बॉक्‍स ऑफिस पर कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. यह फिल्‍म महिलाओं से जुड़ी रूढ़ीवादी सोच पर सवाल उठाती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement