साउथ के एक्टर अंबरीश की मौत का सदमा, एक फैन ने किया सुसाइड

अंबरीश की आखिरी फिल्म में उनके अभिनय के सीन्स सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं. इसके अलावा उनके एक फैन द्वारा सुसाइड करने की भी खबरें सामने आ रही हैं.

Advertisement
एम.एच.अंबरीश (इंडिया टुडे) एम.एच.अंबरीश (इंडिया टुडे)

पुनीत उपाध्याय

  • नई दिल्ली,
  • 26 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:51 PM IST

साउथ फिल्मों के एक्टर और पूर्व यूनियन मिनिस्टर रहे एम.एच. का बीते शनिवार, 24 नवंबर को 66 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया. उनके निधन से साउथ शोकग्रस्त है. अंबरीश, कुरुक्षेत्र फिल्म में भीष्म पितामह का रोल प्ले कर रहे थे. फिल्म में उनके अभिनय के सीन्स सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं. अंबरीश के निधन से उनके प्रशंसक सदमे में हैं. उनके एक फैन द्वारा सुसाइड करने की भी खबरें सामने आ रही हैं.

Advertisement

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर के मौत की खबर, उनका एक फैन बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने खुदकुशी कर ली. अंबरीश के प्रशंसकों के लिए ये बात हजम कर पाना बहुत मुश्किल है कि उनका सुपरस्टार अब इस दुनिया में नहीं है. बड़े बजट में बनी फिल्म कुरुक्षेत्र में वे भीष्म पितामह का महत्वपूर्ण रोल प्ले कर रहे हैं. फिल्म से 20 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अंबरीश अभिनय करते नजर आ रहे हैं. कुरुक्षेत्र, एक्टर की अंतिम फिल्म साबित होगी. सीन युद्ध के दौरान का है. अभी तक ये साफ तौर पर सामने नहीं आया है कि वीडियो को किसने लीक किया.

एक्टर के मरने पर कई सारे बड़े कलाकारों ने शोक जताया. मेगास्टार , चिरंजीवी, मोहन बाबू ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनके परिवार वालों के साथ दुख बांटे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अंबरीश के मरने पर शोक जताया. अंबरीश के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक रखा गया. रजनीकांत ने लिखा- ''एक शानदार इंसान और मेरे अच्छे दोस्त. मैंने आज तुम्हें खो दिया और हमेशा मिस करूंगा. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे.'' बता दें कि साउथ में अंबरीश के काफी फॉलोअर्स थे. एक एक्टर और राजनेता ही नहीं, एक इंसान के रूप में भी उन्हें काफी पसंद किया जाता था.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिग्गज कन्नड़ अभिनेता एम.एच.अंबरीश की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी यादगार प्रस्तुतियों और राजनीति में उनके व्यापक योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, "दिवंगत नेता के सम्मान के तौर पर, सरकार ने तीन दिनों का राजकीय शोक रखा है."

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »