बॉलीवुड के जोड़ी ट्रेंड में नया नाम जुड़ रहा है एक्टर अजय देवगन और सलमान खान. सलमान और अजय काफी अच्छे दोस्त हैं और ये दोनों अक्सर सोशल मीडिया के सामने अपनी दोस्ती जाहिर करते रहते हैं. खबर में खास ये हैं कि अब इन दोनों की दोस्ती के बीच अजय की मच अवेटेड फिल्म 'सन ऑफ सरदार-बैटल ऑफ सारागढ़ी' आ रही है.
फिल्म में अजय 36 सिख रेजिमेंट के 21 जवानों के दस हजार अफगान सिपाहियों से टक्कर लेकर सारागढ़ी के किले को फतेह करने की कहानी को पर्दे पर दिखाने जा रहे हैं. हाल में खबर आई थी कि सलमान खान ने करण जौहर के साथ इस बैटल पर जॉइंट वेंचर पर फिल्म बनाने का फैसला लिया है. इस बात से अजय को काफी धक्का लगा और उन्होंने सलमान को एक इमोशनल लेटर भेज दिया.
रणदीप हुड्डा ने भी इसी दौरान अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट की, जो 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' पर आधारित है. लेकिन अजय सबसे ज्यादा परेशान सलमान और करण के प्रोजेक्ट को लेकर हैं.
सूत्रों के मुताबिक अजय ने लेटर में सलमान से इस फिल्म को न बनाने की रिक्वेस्ट की है. वहीं कुछ लोगों का यह भी मानना है कि अजय फिल्म बनाने से ज्यादा सलमान के करण जौहर के साथ फिल्म बनाने से खफा हैं.
हाल में करण ने अपनी और काजोल की बरसों पुरानी दोस्ती को भी तोड़ दिया है.
वन्दना यादव