ऐश्वर्या ने आराध्या संग शेयर की एक और क्यूट तस्वीर

सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही आराध्या की यह तस्वीर. ऐश्वर्या राय ने की शेयर.

Advertisement
ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ

अनुज कुमार शुक्ला

  • ,
  • 19 मई 2018,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

ऐश्वर्या राय बच्चन ने पिछले हफ्ते इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया. कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर शिकरत करने के बाद वह इंस्टाग्राम पर आ गईं. तब से अब तक वह कई खूबसूरत तस्वीरें अपने अकाउंट से शेयर कर चुकी हैं. इनमें से ज्यादातर तस्वीरों में वह अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही हैं. शुक्रवार को उन्होंने अपने अकाउंट से एक और तस्वीर शेयर की जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया.

Advertisement

इस तस्वीर में एक फूलों की टोकरी नजर आ रही है जिसमें कई गुलाब रखे हैं. इसके ऊपर आराध्या और ऐश्वर्या के हाथ नजर आ रहे हैं. आराध्या और ऐश्वर्या ने अपने हाथों से दिल की शेप बनाई हुई है. ऐश्वर्या की कलाई पर एक खूबसूरत घड़ी भी नजर आ रही है. आराध्या की इस तस्वीर पर ऐश्वर्या ने कैप्शन लिखा- All you need is Love

तस्वीर को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. ऐश्वर्या राय के फैन्स काफी वक्त से उनके सोशल मीडिया पर आने का इंतजार कर रहे थे और साल 2018 में आखिर ऐश्वर्या ने उनकी ये ख्वाहिश पूरी कर ही दी. वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या पिछली बार फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आई थीं. अब वह जल्द उनकी अपकमिंग फिल्म फन्ने खां में नजर आएंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement