पद्मावत पर महाभारत में ओवैसी भी कूदे, समर्थकों से कहा- बकवास है फिल्म, ना देखें

संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' के भले ही सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिल गई हो लेकिन इस फिल्म का विरोध अभी भी जारी है. इस में नया नाम जुड़ा है ऑल इंडिया मज्लिस-ए-इतेहदुल मुसलिमीन के लीडर असदुद्दीन ओवैसी का...

Advertisement
असदुद्दीन ओवैसी असदुद्दीन ओवैसी

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 3:58 PM IST

संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' के भले ही सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिल गई हो लेकिन इस फिल्म का विरोध अभी भी जारी है. इस में नया नाम जुड़ा है ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन के लीडर असदुद्दीन ओवैसी का. ओवैसी ने मुसलमानों को राजपूतों से सीख लेने की सलाह दे डाली है.

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भंसाली की फिल्म को बकवास बताते हुए मुसलमानों को राजपूतों से सीख लेने की बात कही है. वहीं ओवैसी ने अपने समर्थकों से फिल्म न देखने की बात कही है.

Advertisement

बता दें कि अहमदाबाद में महाकाल सेना के अध्यक्ष संजय सिंह राठौर ने आज तक से कहा, 'डेढ़ साल से आंदोलन चल रहा है. किसी भी हालत पर ये फ़िल्म गुजरात में नहीं चलने देंगे. सरकार, फ़िल्म प्रोड्यूसर के बीच लुका-छिपी का खेल चल रहा है' सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर संजय सिंह ने सवाल उठाया, 'ख़िलजी को चित्तौड़ जीतने में 6 महीने लगे थे. 6 दिन में सुप्रीम कोर्ट कैसे अपना फैसला सुना सकता है.' कहा, मैं गुजरात सरकार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री से विनती करता हूं लुका-छिपी के खेल से हमें हथियार पकड़ने कि लिए मजबूर न करें.

शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा वो पद्मावत बैन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मशविरा कर रहे हैं. शिवराज ने कहा, 'हमने अपने एडवोकेट जनरल को सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर की स्टडी करने को कहा है. मैंने इसे अभी तक नहीं देखा है. हमारी अपनी चिंताएं हैं. अध्ययन के बाद हम सुप्रीम कोर्ट के सामने अपनी चिंताएं रखेंगे.'

Advertisement

प्रसून जोशी को धमकी

गुरुवार को देश के कुछ हिस्सों में उग्र प्रदर्शन के बाद करणी सेना ने सेंसर बोर्ड के चीफ प्रसून जोशी को धमकी दी है. सुखदेव सिंह ने कहा कि वह प्रसून जोशी को राजस्थान में घुसने नहीं देंगे. गुरुवार को संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. SC ने 4 राज्यों में फिल्म पर लगाए गए बैन को असंवैधानिक बताया है. साथ ही राज्य सरकारों को कानून व्यवस्था संभालने को कहा है.

सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज

इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें पद्मावत को मिले सर्टिफेकट को अवैध बताने की मांग की हई थी. वकील मनोहर लाल शर्मा ने ये याचिका दाखिल की थी. चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने कहा- सुप्रीम कोर्ट को संवैधानिक कोर्ट की तरह काम करना है. कल के अपने अंतरिम आदेश में ही अदालत ने स्पष्ट कर दिया था कि कोई भी राज्य पद्मावत की स्क्रीनिंग रोक नहीं सकता.

1826 महिलाओं की जौहर की धमकी

गुरुवार को करणी सेना के प्रमुख महिपाल मकराना ने कहा है कि 24 जनवरी को राजपूत महिलाएं चित्तौड़गढ़ में जौहर करेंगी. अभी तक जौहर के लिए 1826 महिलाएं राजी हुई हैं. ये जौहर फिल्म के विरोध में चित्तौड़गढ़ की सर्व समाज समिति और श्रीराजपूत करणी सेना कराएगी. दूसरी ओर करणी सेना ने लोगों से सिनेमाघरों पर कर्फ्यू लगाने को कहा है. उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में ये फिल्म रिलीज नहीं हो सकती. राजपूत करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाने जा रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement