कास्टिंग काउच के खिलाफ बीच सड़क पर टॉपलेस होकर बैठीं ये अभिनेत्री

कास्टिंग काउच के वि‍रोध में सरेआम सड़क पर टॉपलेस हुई साउथ की एक्ट्रेस.

Advertisement
श्री रेड्डी श्री रेड्डी

पूजा बजाज / आशीष पांडेय

  • दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के आरोप समय-समय पर सामने आते रहते हैं. अब साउथ इंडस्ट्री में एक अभिनेत्री ने कास्टिंग काउच का सनसनीखेज आरोप लगाया है. इसके विरोध में उन्होंने टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया.

स्ट्रगलर एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने फिल्म चैंबर पर कास्टिंग काउच के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया और शोषण के विरोध में हैदराबाद स्थ‍ित फिल्म चैंबर ऑफिस के बाहर सड़क पर टॉपलेस होकर धरना दिया. ये इलाका हैदराबाद के पॉश जुबली हि‍ल्स में है.

Advertisement

एक्ट्रेस ने कास्टिंग काउच के मसले पर अब तक कोई एक्शन नहीं लेने के आरोप के तहत ऐसा कदम उठाया. जानकारी के मुताबिक, बाद में एक्ट्रेस को पुलिस नें हटाया. इस दौरान एक्ट्रेस ने शोषण करने वाले इंडस्ट्री के कई बड़े नामों का खुलासा करने की धमकी भी दी.

उन्होंने कई टॉप टॉलीवुड निर्माताओं, निर्देशकों और एक्टर्स पर काम के बदले यौन शोषण करने का आरोप लगाया. एक्ट्रेस ने मांग की है कि फिल्म उद्योग में मूल तेलुगू स्ट्रग्लिंग एक्टर्स को 75% मौका दिया जाना चाहिए और तेलुगू फिल्म चैंबर में भी सदस्यता देनी चाहिए.

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस लगा चुकी है कई डायरेक्टर्स-एक्टर्स पर कास्टिंग काउस का आरोप

कुछ दिन पहले ही श्री रेड्डी ने सोशल मीडिया पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई डायरेक्टर्स और एक्टर्स पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था. हाल ही में इस एक्ट्रेस के आरोपों के खि‍लाफ एक जाने माने डायरेक्टरए एक्टर और राजनेता ने  पुलिस शि‍कायत भी दर्ज करवाई थी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »