मुंबई: एक्टर रसिक दवे का 65 साल की आयु में निधन, 15 दिन से हॉस्पिटल में एडमिट थे

हिंदी और गुजराती शो और सीरियल में फेमस एक्टर रसिक दवे का 65 साल की आयु में मुंबई में देर रात निधन हो गया. वे एक प्रसिद्ध टीवी अभिनेता थे. उन्हें गुर्दे से संबंधित समस्या थी.

Advertisement
एक्टर रसिक दवे का निधन हो गया है. एक्टर रसिक दवे का निधन हो गया है.

नेहा वर्मा / अमित त्यागी

  • मुंबई,
  • 30 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 1:28 AM IST
  • एक्ट्रेस केतकी दवे से की थी शादी
  • पिछले कुछ सालों से डायलिसिस पर थे दवे

हिंदी और गुजराती शो और सीरियल में फेमस एक्टर रसिक दवे का 65 साल की आयु में मुंबई में देर रात निधन हो गया. उनकी किडनी खराब हो गई थीं. वे 15 दिन से हॉस्पिटल में एडमिट थे. दवे एक प्रसिद्ध टीवी अभिनेता थे. वे संस्कार धरोहर अपनों की, सीआईडी, कृष्णा जैसे कई लोकप्रिय टीवी शो का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने अभिनेत्री केतकी दवे से शादी की थी.

Advertisement

केतकी और रसिक रियलिटी शो नच बलिए में भी दिखाई दिए और कई टीवी शो के चेहरा रह चुके हैं. निर्माता जेडी मजीठिया ने सोशल मीडिया पर दवे के निधन की पुष्टि की. जेडी कई नाटकों में दवे के साथ काम कर चुके हैं.

जेडी मजेठिया ने आजतक डॉट इन से बातचीत में कहा कि दवे पिछले कई सालों से डायलिसिस पर थे. 15 दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था. केतकी और रसिक के दो बच्चे रिद्धी और अभिषेक हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »