फ्लाइट में आमिर खान ने ऐसा क्या किया जो वायरल हो रहा है ये वीडियो?

आमिर खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एक फ्लाइट के अंदर इकॉनमी क्लास में बैठे हैं. आमिर खान को पास पाकर पैसेंजर्स की खुशी देखते ही बन रही है.

Advertisement
आमिर खान (इंस्टाग्राम) आमिर खान (इंस्टाग्राम)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 10:48 AM IST

आमिर खान ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की नाकामयाबी से आगे निकल चुके हैं. रिपोर्ट्स हैं कि वो लाल सिंह चड्ढा के लिए तैयारियों में जुट गए हैं. इस बीच इंटरनेट पर आमिर खान का एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है. इसे खूब पसंद किया जा रहा है.

आमिर खान का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक फ्लाइट के अंदर का है. आमिर खान इकॉनमी क्लास में बैठे हैं. आमिर खान को पास पाकर पैसेंजर्स की खुशी देखते ही बन रही है. सोशल मीडिया पर लोग आमिर खान के विनम्रता की तारीफ़ कर रहे हैं. ये वीडियो एक पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है.

Advertisement

आमिर खान के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, "आमिर भाई, माशाअल्लाह! आप असली हीरो हो," एक दूसरे इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, हकीकत में ये सादगी की वास्तविक श्रेणी है."

बताते चलें कि विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी आमिर खान की पिछली फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग के बावजूद बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. फिल्म में आमिर के साथ अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ, फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे.

आमिर का अगला प्रोजेक्ट लाल सिंह चड्ढा है. ये फिल्म 1994 की हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फ़ॉरेस्ट गंप की रीमेक है. फ़ॉरेस्ट गंप में टॉम हैंक्स ने मुख्य भूमिका निभाई है. लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन सीक्रेट सुपरस्टार फेम अद्वैत चन्दन कर रहे हैं. लाल सिंह चड्ढा अक्टूबर में फ्लोर पर जाएगी. रिपोर्ट्स की मानें तो ये 2020 में रिलीज होगी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »