'दंगल' का ये डायलॉग प्रोमो देख 'सुल्तान' को जाएंगे भूल

आमिर की फिल्म 'दंगल' का पहला डायलॉग प्रोमो जारी किया गया है. यह फिल्म 23 दिसंबर में रिलीज होगी.

Advertisement
फिल्म 'दंगल' फिल्म 'दंगल'

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 15 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

क्रिसमस वाले वीकएंड पर रिलीज हो रही आमिर की 'दंगल' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की कहानी हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट की वास्तविक कहानी है जिन्होंने कोई बेटा नहीं होने पर अपनी बेटियों को पहलवानी के लिए तैयार किया और उनकी बेटियों ने कई गोल्ड मेडल जीते.

कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था. ट्रेलर की लोगों ने काफी सराहना की थी. अब इस फिल्म का पहला डायलॉग प्रोमो भी जारी किया गया है. यूटीवी मोशन पिक्चर्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से का डायलॉग प्रोमो जारी किया गया.

Advertisement

का स्वैग देख आप 'सुल्तान' के सलमान का भूल जाएंगे. हरियाणवी बोलते आमिर जबरदस्त अंदाज में दिख रहे हैं. प्रोमो में नेशनल लेवल चैंपि‍यन आमिर और स्टेट लेवल चैंपियन का किरदार निभाते विवान की बातचीत आपके चेहरे पर मुस्कान जरूर ले आएगी.

बता दें कि इस फिल्म का निर्माण , किरण राव और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है और इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. यह फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »