रिलीज से पहले 'रंगून' में कटे 70 सीन, 13 मिनट घटी फिल्म की लंबाई

रिलीज से पहले 13 मिनट कम हो गई 'रंगून' की लंबाई. जानें ऐन मौके पर ऐसा क्या हुआ...

Advertisement
किस सीन को लेकर भी चर्चा में 'रंगून' किस सीन को लेकर भी चर्चा में 'रंगून'

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

दूसरे विश्व युद्ध पर आधारित 'रंगून' में रिलीज से कुछ समय पहले ही कई बड़े बदलाव किए गए हैं. इससे फिल्म की अवधि करीब 13 मिनट कम हो गई है.

डीएनए की एक खबर के मुताबिक, फिल्म में करीब 70 शॉट्स हटाने के बाद ही सेंसर बोर्ड से इसे रिलीज करने की इजाजत मिली है.


पहले फिल्म की लंबाई 2 घंटा 47 मिनट थी. सेंसर के कट के बाद यह 2 घंटा 34 मिनट की रह गई है. वहीं बोर्ड के मेंबर्स को कट के बाद वाला वर्जन बेहतर लग रहा है.

Advertisement


वहीं खबर में एक अन्य सोर्स के हवाले से कहा गया है कि रंगून का पहले वाला वर्जन बहुत जल्दबाजी में तैयार किया लग रहा था. हम इसे फिल्म फेस्ट‍िवल्स में भेजना चाहते थे, इसलिए इसमें बदलाव करने को कहा गया था. एडिट हुआ नया वर्जन मंडे को हमें मिला है और यह वाकई पहले की तुलना में अच्छा लग रहा है.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »