Jailer 2 Trailer Review: राजनीकांत का स्वैग, मोहनलाल-ऋतिक रोशन के कैमियो ने लगाई आग, 'मास' है जेलर 2 का ट्रेलर

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है, और इसपर बड़े-बड़े अक्षरों में 'मास' लिखा है. तमिल सुपरस्टार का स्वैग हो, या फिल्म में बाकी सितारों के कैमियो सीन्स, जेलर 2 अब एक बड़ी पैन-इंडिया फिल्म बन गई है जिसका इंतजार फैंस को बेसब्री से है.

Advertisement
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 का रिलीज हुआ ट्रेलर (Photo: ITGD) रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 का रिलीज हुआ ट्रेलर (Photo: ITGD)

पर्व जैन

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:26 PM IST

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत का 'जेलर' लुक आज से करीब तीन साल पहले बहुत छाया था. अनिरुद्ध के म्यूजिक और नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन का फॉर्मुला बॉक्स ऑफिस पर हिट हुआ. जेलर की सक्सेस ने इसके सीक्वल 'जेलर 2' को जन्म दिया, जो अब कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों के अंदर रिलीज होनी है. आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो सचमुच इसके लिए एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है. 

Advertisement

जेलर 2 के ट्रेलर में क्या है खास?

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 का ट्रेलर शुरू ही एक सस्पेंस से होता है. कुछ लोग एक ऐसे आदमी की तलाश में है, जो उनके आदमियों को मार रहा है. लेकिन कोई भी उसका नाम या चेहरा नहीं पहचानता. टिपिकल साउथ स्टाइल में एक इंसान कहता है कि उसके बारे में वो क्या, कोई भी पता नहीं कर पाएगा. जिसके बाद रिटायर्ड आईपीएस जेलर 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन की एंट्री होती है. 

मुथुवेल पांडियन एक अंडरकवर पुलिसवाला है, जो अपने दुश्मनों से छिपकर गाड़ियां चला रहा है. उसने वर्मन को मार दिया था, जिसके बाद उसके आदमी मुथुवेल को ढूंढ रहे हैं. हालांकि उसे नहीं पता कि जिस वर्मन को उसने मारा, उसके साथ कई और खतरनाक लोग शामिल थे जो अब मुथुवेल को मारने के लिए खोज रहे हैं. इस बार मुथुवेल का सामना एक नहीं, बल्कि 3-4 खूंखार विलेन से होने वाला है, जिसके लिए उसे एक बड़ी टीम चाहिए. 

Advertisement

तभी फ्रेम में कई सारे लोगों की एंट्री होती है जो मुथुवेल पांडियन को बचाने के लिए आगे आएंगे. ट्रेलर में हम रजनीकांत के अलावा विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, एस.जे सूर्या को देखते हैं जो विलेन की साइड होंगे. वहीं अपने हीरो की तरफ जैकी श्रॉफ, शिवाराजकुमार, मोहनलाल और ऋतिक रोशन होंगे. इन सभी की झलक भी ट्रेलर में नजर आई है. हालांकि ऋतिक के लुक को फिलहाल डायरेक्टर नेल्सन ने छिपाकर रखा हुआ है, जो आपको सीधा सिनेमाघरों में देखने मिलेगा. 

अगर जेलर 2 ट्रेलर की बात करें, तो ये पूरा मासी मोमेंट्स से भरा हुआ है. ये फिल्म के लिए लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए काफी है. जेलर 1 की सक्सेस के बाद इसके सीक्वल को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने वाला है. हिंदी में तो और भी बढ़िया मिलेगी क्योंकि इकलौते ऋतिक रोशन का कैमियो से ही हाईप कई गुना बढ़ चुकी है. अब 15 अक्टूबर का इंतजार है, जिस दिन पूरी दुनिया में रजनीकांत की फिल्म रिलीज होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »