पैसों के लिए 20 साल बड़े 'ओवरवेट' प्रोड्यूसर से की दूसरी शादी? लुक्स पर दुनिया ने उड़ाया मजाक, एक्ट्रेस बोली- परवाह नहीं

साउथ एक्ट्रेस महालक्ष्मी ने पति रविंदर चंद्रशेखरन के साथ अपनी लव स्टोरी के चार साल पूरे होने पर रोमांटिक पोस्ट शेयर की है. शादी के बाद दोनों को खूब ट्रोल किया गया था. जानिए तिरुपति से शुरू हुई उनकी प्रेम कहानी और दूसरी शादी का पूरा किस्सा.

Advertisement
ओवरवेट पति पर फिदा एक्ट्रेस! (Photo: Instagram @mahalakshmi_actress_official ओवरवेट पति पर फिदा एक्ट्रेस! (Photo: Instagram @mahalakshmi_actress_official

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:02 AM IST

साउथ एक्ट्रेस महालक्ष्मी शंकरन और उनके प्रोड्यूसर पति रविंदर चंद्रशेखरन एक बार फिर चर्चा में हैं. वजह है महालक्ष्मी की एक रोमांटिक पोस्ट, जिसमें उन्होंने अपनी प्रेम कहानी की शुरुआत को याद किया है. तिरुपति की एक तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने ऐसा प्यार भरा मैसेज लिखा कि सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते की फिर चर्चा शुरू हो गई.

महालक्ष्मी ने लिखा कि सब कुछ तिरुपति से ही शुरू हुआ था. उनकी जिंदगी, उनका सफर और एक नई शुरुआत इसी जगह से हुई. सितंबर 2022 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल को अब चार साल हो चुके हैं. महालक्ष्मी ने यह भी लिखा कि प्यार का मतलब यह नहीं है कि दूसरे लोग क्या देखते हैं, क्या कहते हैं या क्या कमेंट करते हैं. असली प्यार तो एक-दूसरे की परवाह करने और मुश्किल वक्त में साथ खड़े रहने में है. उन्होंने साफ कहा कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं, एक-दूसरे की देखभाल करते हैं और एक-दूसरे की हिफाजत करते हैं.

Advertisement

फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी

महालक्ष्मी और रविंदर की मुलाकात फिल्म 'Vidiyum Varai Kaathiru' के सेट पर हुई थी. इस फिल्म को रविंदर प्रोड्यूस कर रहे थे और महालक्ष्मी इसमें काम कर रही थीं. साथ काम करते-करते दोनों करीब आए और फिर प्यार हो गया. रविंदर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी से पहले दोनों करीब डेढ़ साल तक रिलेशनशिप में थे. आखिरकार 1 सितंबर 2022 को दोनों ने तिरुपति में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली.

दोनों की दूसरी शादी, महालक्ष्मी का है एक बेटा

इस शादी की एक खास बात यह भी है कि महालक्ष्मी और रविंदर, दोनों की ही यह दूसरी शादी है. महालक्ष्मी की पहली शादी अनिल कुमार से हुई थी. दोनों के रिश्ते में दरार आई और साल 2019 में वे अलग हो गए. पहली शादी से महालक्ष्मी का एक बेटा भी है. रविंदर की पहली शादी के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आई है. 

Advertisement

वजन और लुक को लेकर हुई ट्रोलिंग, पत्नी ने पति का किया बचाव

जब 2022 में दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आई थीं, तो सोशल मीडिया पर प्यार और बधाइयों के साथ खूब ट्रोलिंग भी हुई थी. महालक्ष्मी की खूबसूरती और रविंदर के वजन को लेकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए. कुछ लोगों ने तो यहां तक आरोप लगाए कि महालक्ष्मी ने पैसे के लिए शादी की है. 

वहीं ये भी कहा गया कि रविंद्र महालक्ष्मी से 20 साल बड़े हैं. वो 52 के हैं और एक्ट्रेस 32 साल की. हालांकि कपल ने इस अफवाह बताया और कहा दोनों में महज 6 साल का ऐज गैप है.

लेकिन महालक्ष्मी ने इन बातों को तवज्जो देने के बजाय पति का साथ दिया. उन्होंने साफ किया कि किसी के लुक या वजन का मजाक उड़ाना गलत है. रविंदर ने भी ट्रोलिंग पर जवाब देते हुए कहा था कि यह उनकी भी दूसरी शादी है और दोनों ने प्यार के बाद शादी करने का फैसला लिया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »