Advertisement

साउथ सिनेमा

लुक्स को लेकर धनुष ने झेले ताने, बुलाया ऑटो ड्राइवर, बॉडीशेम होने पर घंटों रोए, आज हैं स्टार

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST
  • 1/9

साउथ स्टार धनुष 28 जुलाई को 43वां जन्मदिन मना रह हैं. फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले धनुष आज बड़े स्टार हैं. अपनी दमदार एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं.
 

  • 2/9

हर सीन में कमाल करने वाले धनुष एक वक्त शेफ बनने का सपना देखते थे. उनके बड़े भाई ने उन्हें हीरो बनने को कहा. आज देखिए, वो साउथ के टॉप एक्टर हैं.
 

  • 3/9

बॉलीवुड में भी धनुष की एक्टिंग का डंका बजता है. 2012 में अपने पिता की फिल्म Thulluvadho Ilamai से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया था. फिर अपने भाई की फिल्म Kaadhal Kondein की. 
 

Advertisement
  • 4/9

इस फिल्म को दमदार रिस्पॉन्स मिला. तबसे एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. लेकिन हीरो बनने के लिए धनुष ने काफी स्ट्रगल भी किया. उन्हें लुक्स पर काफी ट्रोल किया गया. 
 

  • 5/9

एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि करियर के शुरू में उनके साथ बुरा बिहेव किया जाता था. विजय सेतुपति और अनिरुद्ध रविचंदर संग बातचीत में धनुष का दर्द छलका था. 
 

  • 6/9

उनका कहना था फिल्म काधल कोंदन के शूट के दौरान बतौर हीरो के तौर पर उन्हें कास्ट किए जाने पर लोगों ने खूब मजाक उड़ाया था. सेट पर लोग उनपर हंसते थे.
 

Advertisement
  • 7/9

धनुष के मुताबिक, वो कहते थे- अरे उस ऑटो ड्राईवर को देखो, वो हीरो है. ऐसी जली-कटी बातें सुनने के बाद मैं कार में जाकर रोता था. तब मैं इंडस्ट्री में नया था. धैर्य कम था.
 

  • 8/9

धनुष का कहना है ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जिसने उन्हें ट्रोल न किया हो. या फिर उन्हें बॉडी शेम न किया हो. लेकिन एक्टर लुक्स पर हुए कमेंट्स से टूटे नहीं. उन्होंने खुद पर काम किया.
 

  • 9/9

धनुष ने अपनी एक्टिंग से लोगों के मुंह बंद किए. आज धनुष की पहचान ग्लोबल लेवल पर है. फिल्म 'पुलादुपथन' में उन्होंने सिक्स-पैक बनाकर बॉडीशेम करने वालों को जवाब दिया था.
 

All Photos: Social Media

Advertisement
Advertisement
Advertisement