बॉलीवुड में हमने कई बार दूसरी इंडस्ट्री की फिल्मों के रीमेक बनते देखे हैं. इसमें हॉलिवुड भी आता है. लेकिन बहुत सी बार ऐसा भी हुआ है जब बॉलीवुड ने हॉलीवुड की फिल्मों के साथ किरदारों के लुक्स को भी कॉपी किया हो. आइए आपको इसके बारे में बताएं.
संजय दत्त
साउथ की सुपरहिट फिल्मों में से एक केजीएफ के पार्ट 2 का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म से संजय दत्त के किरदार अधीरा का पोस्टर शेयर किया गया. यूं तो संजय का लुक बेहद जबरदस्त था लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात थी उनके लुक का हॉलिवुड शो वाइकिंग्स के किरदार वगनार से हूबहू मिलना.
रणवीर सिंह
फिल्म पद्मावत से जब रणवीर सिंह के किरदार अलाउद्दीन खिलजी का लुक सामने आया था, तब उसकी तुलना गेम ऑफ थ्रोन्स के किरदार खल ड्रोगो से की गई थी.
सैफ अली खान
फिल्म तानाजी से सैफ अली खान का पोस्टर सामने आने पर इसके खूब चर्चे हुए थे. इसकी वजह थी सैफ के लुक और पोस्टर का गेम ऑफ थ्रोन्स के जॉन स्नो के लुक और स्टाइल से हूबहू मिलना.
आमिर खान
फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर खान का लुक लगभग हूबहू हॉलिवुड स्टार जॉनी डेप के फेमस पाइरेट्स ऑफ द करेबियन के किरदार जैक स्पैरो से मिलता जुलता था. आमिर के इस लुक के बारे में खूब चर्चा हुई थी.
अक्षय कुमार
रजनीकांत की फिल्म रोबोट 2.0 में अक्षय कुमार ने विलेन का किरदार निभाया था. इस फिल्म में अक्षय ने पक्षीराजन का किरदार निभाया था, जो गेम ऑफ थ्रोन्स के नाइट किंग से काफी मिलता था.
फातिमा सना शेख
फातिमा सना शेख के ठग्स ऑफ हिंदोस्तान फिल्म के लुक की भी काफी चर्चा हुई थी. फातिमा के जाफिरा का लुक पोस्टर काफी हद तक फिल्म किंग आर्थर में नजर आईं हॉलिवुड एक्ट्रेस कीरा नाइटली के किरदार गुईनावीर जैसा था.