यश चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बतें में एक्टर जुगल हंसराज ने कॉलेज स्टूडेंट समीर शर्मा की भूमिका निभाई थी. फिल्म में उनके काम को पसंद किया गया था. हालांकि इससे पहले वह चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में कई फिल्मों में काम कर चुके थे तो पहचान को लेकर उन्हें कोई दिक्कत नहीं थी. उन्होंने कई फिल्मों छोटे मोटे रोल किए लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. जुगल का करियर डामाडोल ही रहा. आज जुगल हंसराज का जन्मदिन है. आइए उनके जीवन के कुछ पहलुओं को जानते हैं.
जुगल ने 1983 में नसीरुद्दीन शाह की फिल्म मासूम से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने सल्तनत और कर्मा जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया था.
यंग होने के बाद साल 1994 में जुगल ने आ गले लग जा फिल्म में बतौर लीड एक्टर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन साइड रोल ही उनके खाते में आए. आखिरी बार वह विद्या बालन की फिल्म कहानी 2 में नजर आए थे.
जुगल ने डायरेक्टर महेश भट्ट की फिल्म पापा कहते हैं में मुख्य किरदार निभाया था. इस फिल्म का गाना 'घर से निकलते ही' काफी पॉपुलर हुआ था. इस गाने को उदित नारायण ने गाया था. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसतन साबित हुई थी.
निजी जिंदगी की बात करें तो जुगल ने साल 2014 में जैस्मीन से शादी की. इसकी जानकारी उदय चोपड़ा ने अपने ट्वीट के माध्यम से दी थी. उन्होंने लिखा था कि मेरे दोस्त जुगल ने अमेरिका में जैस्मीन से शादी कर ली है. दोनों को शादी की ढेरों शुभकामनाएं.
(फोटो: इंस्टाग्राम)