Advertisement

मनोरंजन

सोनम से सनी देओल तक, एक्टर्स ने फिल्मों में किया पैरेंट्स संग काम

aajtak.in
  • 17 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 10:37 PM IST
  • 1/10

फिल्म इंडस्ट्री में हर साल किसी ना किसी स्टार किड का आगमन होता है. ऐसे में बहुत से स्टार्स की फिल्मों को खुद या तो उनके माता-पिता ने बनाया होता है या फिर प्रोड्यूस किया होता है. कुछ को आपने अपने मां-बाप के साथ फिल्मों में काम करते भी देखा होगा. लेकिन बहुत से स्टार किड्स ऐसे भी हैं, जिन्हें मुश्किल से ही ऐसा मौका मिलता है.

हाल ही में अनिल कपूर ने ऐलान किया है कि वे अपने बेटे हर्षवर्धन संग शूटर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में काम करने जा रहे हैं. ऐसे में बहुत से स्टार्स किड्स हैं, जिन्होंने अलग-अलग फिल्मों में साथ काम किया है. आइए आपको बताते हैं उन एक्टर्स और उनकी फिल्मों के बारे में:

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन

अमिताभ  और अभिषेक ने साथ मिलकर बंटी और बबली, पा और सरकार जैसी फिल्में की है. इन फिल्मों को काफी पसंद किया गया था.

Photo Source -MAD Entertainment

  • 2/10

अनिल कपूर और सोनम कपूर

बेटे हर्षवर्धन से पहले अनिल कपूर ने बेटी सोनम कपूर के साथ फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में काम किया था. साल 2018 में आई इस फिल्म को जनता ने पसंद किया था. ये सुपरहिट तो नहीं रही लेकिन इसे अच्छे रिव्यू मिले थे.

Photo Source -Vinod Chopra Films

  • 3/10

धर्मेंद्र, बॉबी और सनी देओल

देओल परिवार ने साथ मिलकर यमला, पगला दीवाना फ्रैंचाइजी में काम किया है. इस फ्रैंचाइजी को जनता ने पसंद किया था. इसके अलावा धर्मेंद्र ने बेटी ईशा देओल के साथ फिल्म टेल मी ओ खुदा में भी काम किया हुआ है.

Photo Source -Dharmendra Productions

Advertisement
  • 4/10

ऋतिक रोशन और राकेश रोशन

ऋतिक और राकेश रोशन की जोड़ी सभी को पसंद है. राकेश ने ही बेटे ऋतिक को उनकी डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है दी और बनाई थी. इस बाप-बेटे की जोड़ी ने संग मिलकर फिल्म कोई मिल गया में काम किया था. इस फिल्म को जनता के साथ-साथ बच्चों से भी खूब प्यार मिला.

Photo Source -Hrithik Roshan Instagram

  • 5/10

ऋषि कपूर, नीतू सिंह और रणबीर कपूर

रणबीर कपूर के साथ उनके माता-पिता ऋषि और नीतू को देखने के लिए फैंस को लम्बा इंतजार करना पड़ा था. ये परिवार साथ में फिल्म बेशर्म में नजर आया था. हालांकि ये फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई थी और फ्लॉप हो गई थी.

 
Photo Source -Movie Temple Productions

  • 6/10

सुनील दत्त और सुनील दत्त

संजय  दत्त और सुनील दत्त की जोड़ी को फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में कोई कैसे भूल सकता है. ना सिर्फ इस जोड़ी की तारीफें हुईं थीं बल्कि ये फिल्म सुपरहिट भी हुई थी.


Photo Source -Vinod Chopra Films

Advertisement
  • 7/10

शाहिद कपूर और पंकज कपूर

शाहिद कपूर ने अपने पिता पंकज कपूर संग फिल्म मौसम और शानदार में काम किया है. ये पिता-बेटे की जोड़ी सभी को पसंद है. हालांकि इनकी फिल्में दर्शकों को अच्छी नहीं लगीं और फ्लॉप हो गईं.


Photo Source -Phantom Films

  • 8/10

शर्मीला टैगोर और सैफ अली खान

शर्मीला और सैफ ने साथ में फिल्म एकलव्य: द रॉयल गार्ड में काम किया था. ये फिल्म फ्लॉप रही थी.  

  • 9/10

सोनी राजदान और आलिया भट्ट

फैंस ने शायद ही कभी सोचा था कि आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान को साथ पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा. डायरेक्टर मेघना गुलजार ने फिल्म राजी में इस मां-बेटी की जोड़ी को लिया था. दोनों का काम तो कमाल था ही साथ ही ये फिल्म भी सुपरहिट हुई थी.

Photo Source -Dharma Productions

Advertisement
  • 10/10

विनोद खन्ना और अक्षय खन्ना

विनोद और अक्षय खन्ना ने साथ में फिल्म हिमालयपुत्र में काम किया था. इसके अलावा फिल्म प्लेयर्स में भी इन दोनों को साथ देखा गया था.


Photo Source -Vinod Khanna Productions

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement