तेज प्रताप यादव ने स्वरा भास्कर को कहा 'मोटी', एक्ट्रेस बोलीं- लालू यादव से मिलवाओ

राइज एंड फॉल के पहले एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने मोटी ब्लाउज पहनकर बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग पर खुलकर बात की. तेज प्रताप और शहजादा पूनवाला के साथ उनकी नोकझोक और मस्ती ने शो के प्रीमियर को मजेदार बना दिया.

Advertisement
तेज प्रताप और स्वरा की मस्ती (Photo: Screengrab) तेज प्रताप और स्वरा की मस्ती (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 27 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:26 AM IST

राइज एंड फॉल में बॉलीवुड डीवा स्वरा भास्कर की एंट्री हो चुकी है. शो के पहले एपिसोड में स्वरा के जबरदस्त तेवर देखने को मिले. उन्होंने ना सिर्फ शहजादा पूनवाला को जवाब दिया, बल्कि बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग पर भी बात की. स्वरा ने एक डिजाइनर साड़ी और ब्लाउज पहन शो में एंट्री ली. उन्होंने जो ब्लाउज पहना था, उस पर 'मोटी' लिखा हुआ था. एक्ट्रेस के ब्लाउज पर लिखे 'मोटी' शब्द ने हर किसी का ध्यान खींचा. 

Advertisement

स्वरा ने खास तरह के डिजाइन किए हुए ब्लाउज पहनने की वजह बताई. एक्ट्रेस ने कहा कि पोस्ट डिलीवरी उनका वजन काफी बढ़ गया था. इसलिए उन्होंने हेटर्स को जवाब देने के लिए 'मोटी' टैगलाइन वाला डिजाइनर ब्लाउज पहना. 

तेज प्रताप ने की मस्ती
शो में एंट्री लेने के बाद सभी कंटेस्टेंट आराम से बैठकर बात कर रहे थे. तेज प्रताप की नजर स्वरा के ब्लाउज पर पड़ी. उन्होंने कहा कि मोटी. इस पर मनीष कश्यप कहते हैं कि आप ये नहीं बोल सकते. पर स्वरा कहती हैं कि नहीं, आप सच बोल सकते हैं. तेज प्रताप कहते हैं कि फिर सच नहीं बोलना है और वो हंस पड़ते हैं. 

स्वरा और तेज प्रताप की मस्ती यहीं नहीं रुकी. स्वरा ने कहा कि इस शो में कुछ हो ना हो, लेकिन आपको मुझे लालू जी से मिलवाना है. तेज प्रताप कहते हैं कि वादा है मिलवाऊंगा. इसके बाद वो बाकी लोगों के साथ मिलकर जय सनातन और राधे राधे का नारा लगाने लगते हैं. सोशल मीडिया पर तेज प्रताप और स्वरा की ये क्लिप काफी वायरल हो रही है. 

Advertisement

फैन्स का कहना है कि तेज प्रताप ने शहजाद पूनावाला के साथ मिलकर स्वरा को रोस्ट कर दिया है. क्योंकि पहले ही एपिसोड में स्वरा और पूनावाला की नोकझोक देखने को मिली. शो का पहला एपिसोड एंटरटेनिंग रहा. बाकी देखते हैं कि आगे क्या होता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »