प्यार में इंसान क्या कुछ नहीं कर जाता! इस बात का सबूत सांसद और भोजपुरी एक्टर सिंगर मनोज तिवारी का नया वीडियो बखूबी देता है. पति पत्नी और पंगा शो में पत्नी सुरभि संग पार्टिसिपेट कर रहे मनोज इन दिनों बनारस की गलियों में घूमते दिखे और पत्नी को खुश करने के लिए तमाम तरह के काम किए.
दर-दर भटक मनोज ने कमाया पैसा!
मनोज ने गंगा नदी में नाव चलाई, होटल में जाकर लोगों को खाना परोसा. रिक्शा चलाया... साड़ी बेची, साथ ही कई और काम किए. मनोज ने कहा- काम करके पैसा कमाना है और उससे पत्नी को डेट पर ले जाना है. मनोज को उनकी मेहनत का फल भी मिलता है. कमाई से मिले पैसे पाकर पत्नी खूब खुश होती हैं.
मनोज पत्नी तो बाइक राइड पर ले जाते हैं और बनारस की गलियों की सैर कराते हैं. वो कहते हैं- चलो आज कुछ अधूरी हसरतें पूरी करते हैं. फिर वो अपने घुटनों पर बैठते हैं सुरभि को प्रपोज करते हुए हाथों पर किस करते हैं और अंगूठी पहनाते हैं. और कहते हैं- आई रियली लव यू. तुम बहुत अच्छी हो. मतलब मैं सच में तुमसे बहुत प्यार करता हूं.
सुरभि भी भावुक हो जाती हैं और कहती हैं- ओह माय गॉड! ये जिंदगी भर याद रहने वाला है. पति के मुंह से प्यार भरी बातें सुनकर वो रो पड़ती हैं. दोनों एक दूसरे को गले भी लगाते हैं.
मनोज और उनकी पत्नी के ये यादगार लम्हें हर किसी कि आंखें नम कर जाते हैं. वीडियो देखने के बाद पति पत्नी पंगा शो के सभी कंटेस्टेंट की आंखों में आंसू आ जाते हैं. सोनाली बेंद्रे भी अपनी आंखें पोंछती नजर आती हैं.
मनोज साबित करते दिखते हैं कि वो पत्नी की खुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं. कमेंट सेक्शन में भी फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वो लिखते हैं- कपल बहुत क्यूट है, एक और ने लिखा- मनोज जी ही शो की जान हैं. वहीं सुरभि ने भी वीडियो सेक्शन में अपनी फीलिंग्स बयां की और लिखा- मेरी जिंदगी का बेस्ट दिन था.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क