'शो के बाद लोग दुबई भागते हैं', करण औजला से बोले समय रैना, सिंगर ने उड़ाया केस का मजाक

'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 में बिजली जाने के बाद करण औजला ने 'बीयरबाइसेप्स की हाय' वाले मजेदार मजाक से सारी लाइमलाइट बटोर ली. शो से जुड़े क्लिप अब वायरल हो रहे हैं.

Advertisement
समय रैना के शो पहुंचे करण औजला (Photo: Screengrab) समय रैना के शो पहुंचे करण औजला (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:28 PM IST

पंजाबी सिंगर करण औजला अपने गानों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. हाल ही में सिंगर समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 में पहुंचे. करण ने शो के दौरान अपने विवादित और फेमस गाने MF गबरू पर हुए केस पर रिएक्शन दिया. मजाकिया अंदाज में सिंगर ने क्या कुछ कहा जानिए.

समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 के चौथे एपिसोड में बतौर जज सिंगर करण औजला पहुंचे. सिंगर न शो में काफी मस्ती मजाक किया. जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है. इसके अलावा करण औजला ने 'बीयरबाइसेप्स' पर भी रिएक्शन दिया.

Advertisement

दुबई से आए करण औजला
शो के दौरान समय रैना ने बताया कि करण औजला स्पेशली इस शो के लिए दुबई से आए हैं. समय इसके लिए करण का धन्यवाद करते हैं, जिसके जवाब में करण कहते हैं कि वो इसके लि कहीं से भी आ सकते हैं. इसके बाद समय ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'ज्यादातर लोग शो रिलीज होने के बाद दुबई जाते हैं.' इस पर करण ने कहा, 'मेरी फ्लाइट पहले से ही बुक है, मैं इसके बाद निकल जाऊंगा.' ये बात सुन सब हंस पड़े.

विवादिता गाने पर दिया रिएक्शन
समय रैना ने जब करण से पूछा कि क्या उनपर कोई केस हुआ है? इस पर सिंगर ने कहा, 'मेरे ऊपर इतने लेवल का नहीं हुआ, जितना आपका हुआ था, क्योंकि मैंने कभी ये नहीं पूछा कि वुड यू रादर ये वो...'. जब समय ने पूछा कि आपने क्या किया था, कि आप पर केस हुआ तो सिंगर ने कहा, 'MF गबरू को लेकर हुआ था.' जब समय ने पूछा उसके बाद आपने क्या किया? तो सिंगर ने कहा, 'मैं दुबई....'. ये बात सुन सब हंस पड़े.'

Advertisement

बता दें कि MF गबरू गाना साल 2025 में रिलीज हुआ था. इस गाने के विवादित बोल के लिए कानूनी और सामाजिक विवाद हुआ था. पंजाब कि महिला आयोग ने इस गाने को लेकर नोटिस भिजवाया था. इसी केस पर बात करते हुए समय रैना और करण औजला ने मजाकिया अंदाज में सब कुछ बताया.

रणवीर इलाहाबादिया पर मजाक
जब शो के दौरान अचानक बिजली चली गई और उन्होंने पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया, जिन्हें बीयरबाइसेप्स के नाम से जाना जाता है, से जुड़ा एक मजाक किया.

ऑडियंस से बात करते हुए, समय रैना ने अनाउंस किया, 'दोस्तों, शो के बीच में लाइट चली गई.' जैसे ही क्रू मेंबर्स समय को इमरजेंसी लाइट देने के लिए दौड़े, करण औजला ने माइक्रोफोन पकड़ा और तुरंत वह लाइन बोली जो एपिसोड के सबसे चर्चित पलों में से एक बन गई.
'ये बीयरबाइसेप्स की हाय लगी है'.

इस अचानक कही बात पर ऑडियंस जोर से हंस पड़ी, जबकि समय और बाकी पैनल खुद को रोकने की कोशिश कर रहे थे. आउटेज के बाद प्रोडक्शन कुछ देर के लिए रुका, और कंटेस्टेंट्स और जजों ने शूटिंग फिर से शुरू होने से पहले थोड़ा ब्रेक लिया.
 

FIR को लेकर हुआ मजाक
वहीं शो के दौरान समय रैना ने करण औजला से कहा, 'क्या गिरावट है यार, तुम विराट कोहली के साथ इवेंट्स कर रहे थे और आज तुम 'लेटेंट' (Latent) पर हो. इसके जवाब में सिंगर करण औजला ने कहा, 'कभी-कभी नीचे आना पड़ता है और अगर कोई FIR वगैरह का चक्कर हुआ, तो मैंने दुबई का टिकट पहले ही बुक कर लिया है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »