'तिलक लगाकर चिकन खाते हो', शहजाद पूनावाला के नॉनवेज खाने पर कमेंट, स्वरा भास्कर बोलीं- भगवान दिल में...

बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला के तिलक लगाकर चिकन खाने का मुद्दा बन गया है. बीते एपिसोड में गौतम गुलाटी ने शहजाद पर कमेंट किया. इसे सुनकर वो काफी नाराज हुए.

Advertisement
गौतम गुलाटी के कमेंट से नाराज हुए शहजाद पूनावाला (Photo: Screengrab) गौतम गुलाटी के कमेंट से नाराज हुए शहजाद पूनावाला (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में गेम रोमांचक मोड़ पर है. सहवाग के शो को बिग बॉस से ज्यादा पसंद किया जा रहा है. राइज एंड फॉल में पेंटहाउस और बेसमेंट के बीच चल रहे माइंड गेम और स्ट्रैटिजी ने दर्शकों को इंप्रेस किया है. शो में बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला भी नजर आ रहे हैं. अभी वो शो में अल्टीमेट रूलर की भूमिका में हैं.

Advertisement

शहजाद के चिकन खाने का बना मुद्दा
बीते एपिसोड में शहजाद और गौतम गुलाटी के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक हुई. एक्टर ने शहजाद के चिकन खाने पर कमेंट किया. ये बात शहजाद को पसंद नहीं आई. वो ऑफेंड होकर चले गए थे. डाइनिंग टेबल पर पेंटहाउस के सभी मेंबर खाना खा रहे थे. गौतम के सामने शहजाद बैठे हुए थे. वो चिकन खा रहे थे. तब एक्टर ने कमेंट कर कहा- आप जो ये भगवान का टीका लगाकर चिकन खाते हो, अजीब लगता है. आप बोनलेस चिकन ले लिया करो. ये थोड़ा फनी लगता है.

स्वरा भास्कर ने यहां पर गौतम गुलाटी को टोका. उन्हें कहा कि ये सब मत बोलो, इसी बात पर इस घर की पहली लड़ाई हुई थी. सब ठीक है. भगवान लोगों के दिल में होने चाहिए. गौतम की इस बात पर शहजाद नाराज हुए. उन्होंने इशारों में एक्टर पर कमेंट किया. शहजाद को गौतम का लोगों को बुली करना, खुद को सुपीरियर और राजा समझना पसंद नहीं आ रहा है. अगर आने वाले एपिसोड में वो एक दूसरे के खिलाफ हुए तो यूजर्स को हैरानी नहीं होगी.

Advertisement

रियलिटी शो में शहजाद के चिकन खाने पर सबसे पहला कमेंट सिवेत तोमर ने किया था. तब भी शहजाद को बुरा लगा था. उन्होंने गुस्से में ये तक कह दिया था कि वो खाना ही नहीं खाएंगे. शहजाद और सिवेत की शो में तगड़ी लड़ाई हुई थी. एग्रेशन इतना ज्यादा हुआ कि सिवेत ने शहजाद संग धक्का मुक्की की. उन्हें जमीन में धकेला और कुर्ता पकड़कर घसीटा. इस मुद्दे ने घर में बड़ा बवाल खड़ा कर दिया था.

नतीजा ये हुआ कि एग्रेशन दिखाने पर सिवेत को शो से बाहर जाने का फरमान सुनाया गया. पहले ही हफ्ते में उनकी जर्नी खत्म हो गई थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »