गौरव खन्ना की खून से सनी पीठ देख मचा बवाल! सवालों के घेरे में खतरों के खिलाड़ी शो, मेकर्स ने दी सफाई

खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट गौरव खन्ना ने रबर बुलेट वाले स्टंट के बाद अपनी चोटें दिखाईं. तस्वीरें वायरल होने पर सोशल मीडिया पर सवाल उठे, जिसके बाद शो के मेकर्स ने सुरक्षा को लेकर सफाई दी.

Advertisement
KKK 15 पर मचा बवाल! (Photo: ITGD) KKK 15 पर मचा बवाल! (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:27 PM IST

'Khatron Ke Khiladi 15' शुरू होते ही जबरदस्त एक्शन और खतरनाक स्टंट्स देखने को मिल रहे हैं. लेकिन अब शो विवादों में आ गया है. वजह हैं गौरव खन्ना, करण वाही जिन्होंने एक स्टंट के दौरान लगी गंभीर चोटों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए. उनकी खून से सनी पीठ देखकर फैंस भी हैरान रह गए. अब इस पूरे मामले पर शो के मेकर्स ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Advertisement

गौरव ने दिखाई डरावनी चोटें

गौरव खन्ना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी पीठ पर रबर बुलेट्स से बने गहरे निशान साफ नजर आ रहे थे. उन्होंने लिखा- टीवी पर इसे देखकर भी मुझे वही दर्द महसूस हुआ. यह अब तक का सबसे दर्दनाक अनुभव था. हम चारों कंटेस्टेंट्स इस स्टंट से गुजरे थे और आज भी मेरे शरीर पर इसके निशान हैं. बताया जा रहा है कि इस वीडियो को उनके साथी कंटेस्टेंट ओरी ने रिकॉर्ड किया था. गौरव के बाद करण वाही ने भी अपनी चोटें दिखाईं.

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

गौरव और करण दोनों की ही चोटें देखकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या शो में कंटेस्टेंट्स की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है? एक यूजर ने लिखा- ये देखकर ही दर्द हो रहा है. चारों कंटेस्टेंट्स की पीठ से खून निकल रहा था. गौरव ने इतनी चोट के बाद भी दूसरा स्टंट किया और शानदार प्रदर्शन किया.

Advertisement

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ये कुछ ज्यादा ही हो गया. क्या मेकर्स पागल हो गए हैं? टीवी एक्टर्स से ऐसे खतरनाक स्टंट करवाना सही है?

मेकर्स ने दी सफाई

वायरल वीडियो के बाद शो के प्रोडक्शन हाउस बानीजे के सीईओ दीपक धार ने पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा- यह शो बिल्कुल भी क्रूर नहीं है. डर इसका हिस्सा जरूर है, आखिर इसका नाम ही 'फियर फैक्टर' है. लेकिन हम हर स्टंट इंटरनेशनल लोकेशन पर शूट करते हैं, जहां सुरक्षा से जुड़े सभी नियम और प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाता है. कंटेस्टेंट्स की सेफ्टी हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

चोट लगने के बावजूद गौरव खन्ना का प्रदर्शन शो में शानदार रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पहले हफ्ते में तीन स्टंट पूरे किए और 'बेस्ट स्टंट ऑफ द वीक' का खिताब भी अपने नाम किया. गौरतलब है कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' का प्रीमियर 1 अगस्त को हुआ था. यह शो कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है और जियो हॉट स्टार पर भी स्ट्रीम किया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »