पत्नी के कजिन को जान से मारने की कोशिश! गिरफ्तार हुआ यूट्यूबर अनुराग डोभाल, मुकदमा दर्ज

अनुराग डोभाल को उत्तराखंड पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. उनपर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी के चचेरे भाई को जान से मारने की कोशिश की. वो अपने साथ तीन और लोगों को लेकर पत्नी के भाई के पास गए, और उन्हें खूब मारा.

Advertisement
पत्नी के भाई को मारने पर अरेस्ट हुआ यूट्यूबर (Photo: Social Media) पत्नी के भाई को मारने पर अरेस्ट हुआ यूट्यूबर (Photo: Social Media)

सागर शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST

बिग बॉस फेम और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर विवादों में हैं. इस बार मामला पुलिस तक पहुंच गया है. आरोप है कि अनुराग ने उनकी पत्नी रितिका के चचेरे भाई के साथ मारपीट की, जिसमें राज घायल हो गया. आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की. 

गिरफ्तार हुआ यूके राइडर अनुराग डोभाल

देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में अनुराग डोभाल और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट, रास्ता रोकने, जान से मारने की कोशिश और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले में अनुराग डोभाल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामला हरिद्वार बाईपास स्थित एक कैफे के पास का बताया जा रहा है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक राज सिंह चौहान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया. तहरीर के अनुसार पांच अक्टूबर की शाम करीब छह बजे राज सिंह चौहान कैफे के पास अनुराग डोभाल और उनके साथियों से मिलने पहुंचे थे. आरोप है कि करीब आठ बजे बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और अनुराग डोभाल और उनके साथियों ने राज सिंह चौहान के साथ मारपीट शुरू कर दी. 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अनुराग डोभाल ने राज सिंह चौहान का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की, जबकि उनके साथ आए लोगों ने लोहे के हथियार और डंडों से हमला किया. वहीं मीडिया से बातचीत में राज ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपनी आपबीती सुनाई और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. 

Advertisement

बहन के भाई को क्यों मारा?

राज सिंह चौहान ने आज तक को बताया कि वो शोरूम में मौजूद थे, तभी देर शाम अनुराग डोभाल अपने बाउंसर और कुछ अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे. आरोप है कि इस दौरान उनके मोबाइल का पासवर्ड लेने की कोशिश की गई और इसके बाद अनुराग डोभाल और उनके साथ आए लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.

उन्होंने अनुराग डोभाल से अपनी जान को खतरा बताया. राज के हाथ पर दांत से काटने के निशान और चेहरे पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं. राज का आरोप है कि उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई. उधर अनुराग डोभाल ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया. आज तक से बातचीत में अनुराग ने कहा कि वो निर्दोष हैं.

फिलहाल नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अनुराग डोभाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हालांकि, मामले में आरोप शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए हैं और पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी. मामले में एसपी सिटी ने बताया कि मामले 04 को गिरफ्तार किया गया है कार्यवाही जारी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »