PAK क्रिकेटर ने रचाई दूसरी शादी, कौन हैं नई दुल्हनिया? करती हैं तगड़ी कमाई

पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम और नायला राजा अब हमेशा के लिए एक हो गए हैं. दोनों ने शादी रचा ली है. उनके वेडिंग वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. मगर क्रिकेटर की नई दुल्हनिया नायला कौन हैं और क्या करती हैं? आइए उनके बारे में जानते हैं...

Advertisement
कौन हैं इमाद वसीम की नई दुल्हन (Photo: Social Media) कौन हैं इमाद वसीम की नई दुल्हन (Photo: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST

पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम ने तलाक के एक साल बाद ही कंटेंट क्रिएटर नायला राजा से दूसरी शादी रचा ली है. लंबे समय से दोनों की डेटिंग की चर्चा थी. मगर अब क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी शादी का ऐलान करके हर किसी के होश उड़ा दिए हैं. 

कौन हैं इमाद वसीम की नई दुल्हन?

इमाद वसीम की नई दुल्हन पाकिस्तानी वकील और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. वो सोशल मीडिया पर लीगल एडवाइस, लाइफस्टाइल और ब्यूटी से जुड़ा कंटेंट शेयर करती हैं. नायला ब्रांड्स के लिए फैशन शूट्स भी करती हैं.

Advertisement

नायला वकालत के साथ अपनी क्रिएटिव लाइफ को भी बखूबी बैलेंस करती हैं. पाकिस्तानी यूथ के बीच वो काफी पॉपुलर हैं. इंस्टाग्राम के साथ वो यूट्यूब पर भी सुपर एक्टिव रहती हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ब्रांड एंडोर्समेंट से वो तगड़ी कमाई करती हैं. खूबसूरती में भी वो कई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं. 

हालांकि, इस समय नायला राजा अपने कंटेंट की वजह से नहीं, बल्कि क्रिकेटर इमाद वसीम से शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनके कई वेडिंग वीडियो इंस्टाग्राम पर छाए हुए हैं. 

 

शादी के एक वीडियो में नायला राजा निकाहनामा पर साइन करती नजर आईं. एक दूसरे वीडियो में वो क्रिकेटर संग अपना वेडिंग केक काटते हुए दिखाई दे रही हैं. उनके चेहरे की मुस्कान उनकी खुशी को जगजाहिर कर रही है. 

 

नायला-इमाद पर क्रिकेटर की एक्स वाइफ ने लगाए आरोप

Advertisement

नायला और इमाद वसीम की शादी से जहां उनके फैंस खुश हैं, तो वहीं कई लोग क्रिकेटर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं, क्योंकि क्रिकेटर की एक्स वाइफ सानिया अशफाक ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इमाद की एक्स वाइफ ने पोस्ट शेयर कर लिखा- अब सबने सबूत देख लिया है कि इस घर तोड़ने वाली ने एक बार भी मेरे बच्चों के बारे में नहीं सोचा. धोखेबाज का भी असली चेहरा आखिरकार सबके सामने आ गया है. अब मुझे अपने बच्चों के लिए और उस हर तकलीफ के लिए न्याय चाहिए जिससे हमें गुजरना पड़ा है. 

 


सानिया ने दूसरी पोस्ट में दावा किया- दिसंबर 2023 में, उसने लाहौर में मेरे अबॉर्शन करवाया था. वो एक हत्यारा है और मेरे पास एक वीडियो है जो इसे साबित करता है. उसने मुझे धोखा दिया है.

हालांकि, इमाद का कहना है कि उन्होंने पहली शादी में रहते हुए काफी मुश्किलों का सामना किया है. मगर अब नायला के साथ शांति, सुकून के साथ रहना चाहते हैं. क्रिकेटर का ये भी कहना है कि उन्होंने काफी क्लियर इंटेंशन के साथ नायला को अपनी नई दुल्हन बनाया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement