'मच्छर सा लड़का, भिखारी सा दिखता और इतनी गोलियां', टाइगर पर फायरिंग का मंजर सलमा की जुबानी

‘मच्छर सा दिख रहा था, भिखारी जैसा था…’ टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में चश्मदीद सलमा शेख ने हमलावर के हुलिए और घटना का आंखों देखा हाल बताया है. मुंबई के जुहू में हुई इस वारदात के दौरान शुरुआत में लोगों को गोलियों की आवाज पटाखों जैसी लगी. फायरिंग में टाइगर के ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस को अहम सुराग मिले हैं, मास्टरमाइंड तक पहुंचेंगे. 

Advertisement
सलमा उस समय वहीं थीं जहां टाइगर श्रॉप पर हमला हुआ था (Photo ITG) सलमा उस समय वहीं थीं जहां टाइगर श्रॉप पर हमला हुआ था (Photo ITG)

दिव्येश सिंह

  • मुंबई ,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:13 PM IST

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले की चश्मदीद रहीं सलमा शेख का आंखों देखा बयान खूब वायरल हो रहा है. वह घटना के वक्त व्लॉग बना रही थीं और टाइगर को आवाज देकर बुला रही थीं. अचानक गोलियों की आवाज गूंजी तो उन्हें पहले लगा कि दिवाली के पटाखे फूट रहे हैं. फिर लोगों की चीख-पुकार के बीच पता चला कि टाइगर की कार पर हमला हुआ है. सलमा के मुताबिक, हमलावर दिखने में बेहद दुबला-पतला था. उनका कहना है मच्छर जैसा दिख रहा था, भिखारी टाइप का था. उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि हमलावर बहुत जल्द पकड़े जाएंगे.

Advertisement

टाइगर बेटा, इधर आओ… मैं तुम्हें कुछ दिखाऊं

मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम का माहौल सामान्य था. टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने के बाद वहां से निकल रहे थे. मैदान के आसपास लोगों की मौजूदगी थी. कोई अभिनेता की एक झलक पाने की कोशिश कर रहा था, तो कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा था. इन्हीं लोगों के बीच व्लॉगर सलमा शेख भी थीं. सलमा अपने ब्लॉग के लिए वीडियो बना रही थीं. वह टाइगर को आवाज देकर उनसे बात करने की कोशिश कर रही थीं. उनके मुताबिक, वह अभिनेता को अपने ब्लॉग के व्यूज और उनके बारे में लिखी गई अच्छी बातों के बारे में बताना चाहती थीं. लेकिन टाइगर की कार आगे बढ़ गई और वह उनसे बात नहीं कर सकीं. सलमा को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही देर बाद उसी कार के आसपास गोलियों की आवाज सुनाई देने लगेगी और वहां का माहौल पूरी तरह बदल जाएगा.

Advertisement

गोलियों की आवाज को पटाखे समझ बैठे लोग

सलमा शेख के मुताबिक, टाइगर की कार जब मैदान से निकलकर मुख्य सड़क की ओर पहुंची, तभी फायरिंग हुई. शुरुआत में वहां मौजूद कई लोगों को लगा कि दिवाली के पटाखे फोड़े जा रहे हैं. अचानक हुई आवाज के कारण किसी को तुरंत समझ नहीं आया कि मामला कितना गंभीर है. फिर लोगों की आवाजें बदलने लगीं. किसी ने हमले की बात कही तो भीड़ में अफरा-तफरी मच गई. सलमा को भी तब अहसास हुआ कि यह पटाखों की आवाज नहीं, बल्कि गोलियां चलने की घटना है. प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के मुताबिक, हमलावरों ने टाइगर की कार को निशाना बनाया. कार में टाइगर मौजूद थे.उनके ड्राइवर को गोली लगी. 

‘मच्छर सा दिख रहा था, भिखारी जैसा था…’ सलमा ने हमलावर के बारे में क्या कहा?

इस घटना के बाद सलमा शेख का बयान चर्चा में है. उन्होंने हमलावर का हुलिया बताते हुए कहा कि वह बेहद दुबला-पतला था और देखने में किसी फुटपाथ पर रहने वाले व्यक्ति जैसा लग रहा था. हमलावरों की संख्या तीन बताई गई है. दो लोगों के फायरिंग करने और तीसरे के बाइक पर मौजूद रहने की बात कही गई. टाइगर को लेकर शुरुआती पुलिस जानकारी में कहा गया कि उन्हें गोली नहीं लगी. बाद में टूटे शीशे से मामूली चोटों का भी बात सामने आई.  घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की कार्रवाई की.

Advertisement

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से पोस्ट, पुलिस कर रही जांच

फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो संदेश सामने आया, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करते हुए हमले की जिम्मेदारी ली गई. अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम भी सामने आए हैं. इस मामले में सलमान खान का नाम भी चर्चा में आया है. वायरल संदेश में सलमान खान के साथ काम करने वालों को निशाना बनाने की धमकी दिए जाने की बात कही गई है. 

देवेंद्र फडणवीस ने कहा- हमले के मास्टरमाइंड तक भी पहुंचेंगे

 सीएम फडणवीस ने दावा किया है कि हमलावर जल्द पकड़े जाएंगे. उन्होंने कहा, ये बहुत सीरियस और निंदनीय मामला है. मुंबई पुलिस ने इसे बहुत गंभीरता से लिया है. उन्हें कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर वो अभी काम कर रहे हैं और कुछ खास लोगों की पहचान भी हो चुकी है. इन लोगों को बहुत जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा. फडणवीस ने आगे कहा, 'हम उनके (हमलावर के) मास्टरमाइंड को भी ट्रैक करेंगे जो छिपे हुए हैं और दूर से ऑर्डर देते हैं. ये ध्यान रखना जरूरी है कि इनमें से कोई भी व्यक्ति महाराष्ट्र के अंदर से ऑपरेट नहीं करता है. जो लोग राज्य के अंदर से ऑपरेट करते हैं, उन्हें पहले ही अरेस्ट कर लिया गया है. ये अपराधी महाराष्ट्र के बाहर से, या देश के बाहर से भी ऑपरेट कर रहे हैं. जिन राज्यों से वो ऑपरेट करते हैं, उनके साथ कोऑर्डिनेट करके और विदेश से ऑपरेट करने वालों के बारे में केंद्र सरकार की मदद से, हम उन्हें ट्रैक करेंगे और उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »