गुल्लू और कायरा की जोड़ी ने जीता Splitsvilla 16 का खिताब, इनाम में मिले इतने लाख

MTV Splitsvilla Season 16 का ग्रैंड फिनाले आज हुआ. करण कुंद्रा और सनी लियोन द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो को 16 मई, 2026 को अपना नया विनर मिल गया.

Advertisement
एमटीवी स्प्लिट्सविला 16 को मिला नया विनर (Photo: JioHotstar) एमटीवी स्प्लिट्सविला 16 को मिला नया विनर (Photo: JioHotstar)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:20 PM IST

युवाओं के पसंदीदा रियलिटी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 16' (MTV Splitsvilla 16) को आखिरकार अपना इस सीजन का विजेता मिल गया है. कई हफ्तों तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे, प्यार, अनबन और टास्क की कड़ी टक्कर के बाद इस धमाकेदार सीजन का शानदार अंत हो गया है. इस बार बाजी मारी है कुशल तंवर उर्फ गुल्लू और कायरा ने, जिन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स को पछाड़कर 'स्प्लिट्सविला X6' की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. 

शो की खूबसूरत ट्रॉफी जीतने के साथ ही इस कपल ने 20 लाख रुपये की मोटी इनामी राशि भी अपने घर ले गए. वहीं, शो के बाकी फाइनलिस्ट की बात करें तो टेन डी विलियर्स और सौंदर्य शेट्टी चौथे रनर-अप रहे, जबकि निहारिका तिवारी और सौरब बेदी तीसरे स्थान पर रहें. 

Advertisement

वहीं इस सीजन को होस्ट सनी लियोनी और करण कुंद्रा ने मिलकर संभाला, जिन्होंने इस बार 'प्यार का पावर' नाम का एक नया ट्विस्ट जोड़ा था. इसके जरिए दर्शकों को जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर अपने पसंदीदा कपल के लिए सीधे वोट करने का मौका मिला था.

का चार महीने का यादगार सफर
लगभग चार महीने तक चले इस शो के दौरान, गुल्लू और कायरा ने न सिर्फ खेल में अपनी ताकत दिखाई, बल्कि अपनी कमाल की केमिस्ट्री और मजबूत बॉन्डिंग से दर्शकों का दिल भी जीत लिया. विला के भीतर पल-पल बदलते समीकरणों और गॉसिप के बीच इन दोनों का रिश्ता वक्त के साथ और गहरा होता गया.

शो में उनका पूरा सफर इस सीजन की सबसे खूबसूरत और पसंद की जाने वाली लव स्टोरीज में से एक बन गया. यही वजह है कि जब फिनाले में उनके नाम की घोषणा हुई, तो फैंस के लिए यह बेहद इमोशनल और यादगार पल बन गया.

Advertisement

जीत के बाद कुशल ने क्या कहा?
शो जीतने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए कुशल तंवर उर्फ गुल्लू ने फैंस का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा, 'आप सभी का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने हर मोड़ पर मेरा साथ दिया. इस जीत के बाद जो फीलिंग है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. मुझे सचमुच लगता है कि हम दोनों ही इस ट्रॉफी के असली हकदार थे. टास्क के वक्त उसका बस एक ही मोटिव होता था कि 'मुझे तुम्हारे लिए जीतना है और तुम्हें जिताना है. आज जब हम इस सफर को याद करते हैं, तो लगता है कि हमारी मेहनत सफल हो गई.'

जानिए कायरा ने क्या कहा?
वहीं, अपनी जीत से फूली नहीं समा रहीं कायरा अनु ने कहा, 'मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है और सच कहूं तो मैं अभी भी इस पूरी फीलिंग को समझने की कोशिश कर रही हूं. यह मेरे लिए एक बेहद खूबसूरत और इमोशनल सफर रहा है. गुल्लू के साथ मिलकर 'MTV Splitsvilla X6 - प्यार या पैसा' की विनर बनना किसी सपने जैसा लग रहा है, जिस पर यकीन करना मुश्किल है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement