'शादीशुदा एक्टर का उजाड़ा घर?', आरोपों से टूटी सिंगर, छोड़ी इंडस्ट्री! बोली- खुद को टुकड़ों में बांट दिया

सिंगर केनिशा की नई सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है. फैंस उन्हें लेकर चिंतित हैंं, क्योंकि केनिशा ने कहा है कि वो सबसे दूर जा रही हैं. एक्ट्रेस की पोस्ट से उनके और एक्टर रवि मोहन के ब्रेकअप को भी कंफर्म माना जा रहा है.

Advertisement
चर्चा में सिंगर केनिशा की पोस्ट (Photo: Instagram @keneeshaa1) चर्चा में सिंगर केनिशा की पोस्ट (Photo: Instagram @keneeshaa1)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रवि मोहन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हेडलाइन्स में हैं. रवि मोहन का साल 2024 में पत्नी आरती रवि से तलाक हो गया था. उसके बाद से उनका नाम सिंगर केनिशा फ्रांसिस के साथ जोड़ा जा रहा था. केनिशा पर एक्टर का घर तोड़ने का भी आरोप लगा. लेकिन इसी बीच अब रवि मोहन और केनिशा के ब्रेकअप की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया है. 

Advertisement

सिंगर केनिशा का छलका दर्द

एक्टर रवि मोहन और सिंगर केनिशा की डेटिंग की अफवाहों के बीच उनकी पब्लिक अपीयरेंस अक्सर लोगों का ध्यान खींचती थी. सिंगर पर आरोप लगे कि उनकी वजह से ही रवि किशन ने पत्नी संग तलाक लिया है. ऐसे में केनिशा को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. 

मगर फिर सिंगर ने ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी थी और एक्टर के परिवार को तोड़ने के आरोपों सिरे से खारिज कर दिया था. लेकिन बाद में वीडियो डिलीट कर दिया. इसके बाद अब सिंगर केनिशा ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है. जिसे देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि उनका रवि मोहन संग ब्रेकअप हो गया है.  

अपने पोस्ट में केनिशा ने इस बात पर इशारा किया है कि वो अब चुपचाप इस रिश्ते से दूर जा रही हैं. उन्होंने इस बात की तरफ इशारा किया कि भारी ट्रोलिंग के बावजूद उन्होंने रवि का साथ देने और उन्हें बचाने में अपनी बहुत एनर्जी लगाई, लेकिन अब उन्होंने हार मान ली है.

Advertisement

केनिशा ने पोस्ट में लिखा- जितना मुझे कहना चाहिए था या मैं कह सकती थी, उससे कहीं ज्यादा कह दिया. उसमें से ज्यादातर चीजों की कोई जरूरत भी नहीं थी. मैं इस स्टोरी में प्यार के साथ आई थी और अब मैं इससे खामोशी के साथ बाहर निकल रही हूं. कुछ जगहें शोर, अहंकार, जजमेंट और मनगढ़ंत कहानियों से इतनी ज्यादा भर जाती हैं कि वहां अच्छाई के लिए सांस लेने की जगह ही नहीं बचती. जब ऐसा होता है, तो प्यार भी पराया सा लगने लगता है. 

 


उन्होंने आगे लिखा- मैंने एक ऐसे इंसान को बचाने के लिए खुद को टुकड़ों में बांट दिया, जिसके बारे में दुनिया ने पहले ही अपनी एक कहानी तय कर रखी थी. लेकिन अब मुझे एक बात बहुत साफतौर पर समझ आ गई है.

शोबिज से दूर हुईं सिंगर

केनिशा ने पोस्ट में ये भी खुलासा किया कि उन्होंने चेन्नई छोड़ दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया और अपने म्यूजिक करियर से कुछ वक्त के लिए दूरी बना रही हैं.  उन्होंने अपने इस बड़े फैसले के लिए सोशल मीडिया पर लगातार हो रही ट्रोलिंग और मानसिक दबाव को जिम्मेदार ठहराया है..

केनिशा ने आगे लिखा- मैंने चेन्नई छोड़ दिया है, मैं हार मानती हूं. मैं अपने म्यूजिक, अपनी थेरेपी और उस हर चीज को छोड़ रही हूं, जो अब तक की मेरी जिंदगी से जुड़ी थीं. मुझे लगता है कि भगवान जो बनाता है, इंसान उसे तोड़ सकता है. ऑनलाइन बुलिंग और छल-कपट की वजह से ही मैं यह सब छोड़ कर जा रही हूं और इसी के साथ, मैं इंस्टाग्राम और अपने सभी सोशल प्रोफाइल्स से तब तक लॉग ऑफ कर रही हूं, जब तक कि भगवान की जीत नहीं हो जाती. मैं अपने सभी दोस्तों, परिवार और शुभचिंतकों से रिक्वेस्ट करती हूं कि मुझे प्राइवेसी दें, जिसकी मुझे जरूरत है. 

Advertisement

केनिशा फ्रांसिस की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. उनकी पोस्ट से माना जा रहा है कि उनका एक्टर रवि मोहन से ब्रेकअप हो गया है. फैंस सिंगर के लिए चिंतित नजर आ रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »