'डायनासोर' प्रभास का भौकाल... 'सलार' ने जवान-पठान सबको छोड़ा पीछे, जुटाई साल की सबसे बड़ी ओपनिंग

सुपरस्टार प्रभास के फिल्म 'सलार' शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुई और इस फिल्म ने पहले ही दिन से थिएटर्स में विस्फोटक माहौल बनाना शुरू कर दिया है. प्रशांत नील की फिल्म ने एक बार फिर इंडियन सिनेमा के सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को अलटने-पलटने का कार्यक्रम शुरू कर दिया है.

Advertisement
'सलार' में प्रभास 'सलार' में प्रभास

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 23 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 9:42 AM IST

पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास के स्टारडम पर उठ रहे सारे सवालों के धुंआ हो जाने का वक्त आ गया है. साहो, राधे श्याम और आदिपुरुष के बॉक्स ऑफिस पर तसल्लीबख्श कमाई न करने के बाद ये सवाल उठने लगे थे कि क्या 'बाहुबली' स्टार प्रभास के स्टारडम का जलवा फीका पड़ने लगा है? प्रभास की ताजा फिल्म 'सलार' शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. और प्रभास पर उठे ये सारे सवाल, सिर्फ 24 घंटे में, तमाम वजनदार बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स के नीचे दफ्न होने के लिए तैयार हैं. 

Advertisement

KGF डायरेक्टर प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी 'सलार' जब अनाउंस हुई थी तभी से जनता को इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें थीं. कई बार टलने के बाद आखिरकार जब ये थिएटर्स में पहुंची है तो लोग प्रशांत और प्रभास के कॉम्बो पर दिल लुटाते नहीं थक रहे. फिल्म को बहुत सॉलिड रिव्यूज मिले हैं और इसके एक्शन सीक्वेंस, भारतीय सिनेमा में लैंडमार्क कहे जा रहे हैं.

प्रशांत नील ने इतनी कारीगरी के साथ स्क्रीन पर एक फिक्शनल दुनिया तैयार की है कि 'सलार' के लिए ऑडियंस का प्यार, रियल दुनिया में मेकर्स के लिए कमाई का ढेर लगवाने वाला है. फिल्म ने पहले ही दिन से इंडियन बॉक्स ऑफिस के विशाल रिकॉर्ड हिलाने शुरू कर दिए हैं. 

'सलार' के नाम 2023 का सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन 
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग प्रभास की ही 'आदिपुरुष' के नाम थी. इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 86.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. शाहरुख खान की 'जवान' 75 करोड़ और थलपति विजय की 'लियो' 64.80 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ, दूसरे और तीसरे नंबर पर थीं. अब 'सलार' इन फिल्मों को मीलों पीछे छोड़ दिया है. 

Advertisement

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुमान कहते हैं कि 'सलार' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 95 से 97 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पहले ही दिन कर डाला है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग में दूर-दराज के सिंगल स्क्रीन्स के बॉक्स ऑफिस आंकड़े अक्सर लेट सामने आते हैं, क्योंकि यहां मामला पूरी तरह डिजिटल नहीं होता. इसलिए फाइनल आंकड़े सामने आने के बाद, अगर प्रभास की फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 100 करोड़ भी पार कर जाए, तो कोई हैरानी नहीं होगी. 

राजामौली की लीग में शामिल हुए प्रशांत नील 
'सलार' की ओपनिग के अनुमान शामिल कर लें तो इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे ज्यादा नेट कलेक्शन करने वाली फिल्में कुछ इस तरह हैं:

1. RRR- 133 करोड़ रुपये  
2. बाहुबली 2- 121 करोड़ रुपये
3. KGF 2- 116 करोड़ रुपये
4. सलार- 95 करोड़ रुपये+ (अनुमान)
5. साहो- 89 करोड़ रुपये

इस लिस्ट में ध्यान देने वाली बात ये है कि टॉप की दोनों फिल्में डायरेक्टर एस एस राजामौली के नाम हैं, उसके बाद दोनों प्रशांत नील की हैं. फाइनल आंकड़ों में 'सलार' अगर 100 करोड़ के पार जाती है, तो राजामौली के बाद प्रशांत सिर्फ दूसरे भारतीय डायरेक्टर होंगे जिनके नाम इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा ओपनिंग वाली दो फिल्में होंगी. 

Advertisement

प्रभास के स्टारडम पर उठ रहे भभकते सवालों को अब सिर्फ ये फैक्ट ठंडा कर देगा कि इस लिस्ट में प्रभास की तीन फिल्में शामिल हैं- बाहुबली 2, सलार और साहो. पहली बार 100 करोड़ नेट इंडिया कलेक्शन की लकीर पार करने वाले स्टार प्रभास ही थे और अब वो अकेले भारतीय एक्टर हैं जिनकी एक से ज्यादा फिल्में लिस्ट में शामिल हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »