बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के फाउंडर और चीफ प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत ने माहौल सेट कर दिया है. बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाले बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने जीतकर बिहार की राजनीति में हिस्ट्री क्रिएट की है. सबको लगा था इस बार भी बीजेपी ही जीत का परचम लहराएगी. लेकिन हुआ इसके उलट. बांकीपुर के चुनावी नतीजों के बाद इंटरनेट पर सीरीज महारानी का एक डायलॉग वायरल हो रहा है.
महारानी का डायलॉग छाया
वायरल क्लिप में शो का कैरेक्टर कहता है- बिहार की एक खासियत है. जब-जब आपको लगता है आप बिहार को समझ गए हैं. बिहार आपको झटका देता है. यूजर्स के मुताबिक, बांकीपुर उपचुनावों में प्रशांत किशोर की जीत को बीजेपी के अंत से जोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इस वक्त हुमा कुरैशी के शो महारानी से काफी रिलेट कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है बिहार की राजनीति को दिखाती ये सीरीज फुल सरप्राइज करती है.
एक यूजर ने प्रशांत किशोर की जीत पर लिखा- क्लासिक बिहार ट्विस्ट. दूसरे ने लिखा- ये बिहार की राजनीति को बड़ा झटका है. एक शख्स ने मस्ती में लिखा- बिहार को बड़े बड़े राजा नहीं समझ पाए ये तो नेता हैं.
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नीरज कुमार को बड़े अंतर से हराया. किशोर की जीत बीजेपी के लिए बड़ा झटका साबित हुई है. जन सुराज पार्टी 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में अपना खाता खोलने में नाकामयाब रही थी. लेकिन अब किशोर की पार्टी ने जो जीत दर्ज की है, उसने सबकी बोलती बंद कर दी है.
बिहार की पृष्ठभूमि पर बना हुमा का शो
वेब सीरीज महारानी एक पॉलिटिकल ड्रामा है. जिसमें हुमा कुरैशी ने रानी भारती का रोल प्ले किया है. उनकी पॉलिटिकल जर्नी को शो में दिखाया गया है. कैसे राजनीति की एबीसीडी ना जानने वाली रानी अपना दमखम दिखाती है. बिहार की पॉलिटिक्स का बड़ा चेहरा उभरकर सामने आती है. एक घरेलू महिला से ताकतवर राजनेता बनती है.
ये शो 1990 के दशक में बिहार की असल घटनाओं से प्रेरित है. महारानी सीरीज को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है. इस शो ने हुमा को बतौर वर्सेटाइल एक्टर इंडस्ट्री में स्थापित किया है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क