पाकिस्तानी ड्रामा में इस्लाम के अपमान से गुस्साई आवाम, एक्ट्रेस को मांगनी पड़ी माफी

पाकिस्तानी ड्रामा जब्त में इस्लाम धर्म की एक किताब को बुक शेल्फ में फेंकते हुए दिखाया गया, जिसके बाद वहां की आवाम भड़क गई. अब शो की एक्ट्रेस सारा ऐजाज ने इस पूरी घटना पर माफी मांगी है.

Advertisement
पाकिस्तानी सीरियल का विवादित सीन (Photo: Social media) पाकिस्तानी सीरियल का विवादित सीन (Photo: Social media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:25 PM IST

कुछ दिन पहले पाकिस्तानी ड्रामा जब्त अचानक कॉन्ट्रोवर्सी में आया. इसके एक एपिसोड पर तब बवाल खड़ा हुआ, जब इस्लाम धर्म की किताब को सीन में मौजूद एक्ट्रेस ने बुक शेल्फ में फेंका. जिस चीज को मेकर्स गुस्से के रूप में दिखाना चाह रहे थे, वो देखते ही देखते एक गंभीर मामला में बदल गया. 

पाक ड्रामा जब्त के इस सीन पर वहां की आवाम का गुस्सा देखा गया. उस सीन में दिखी एक्ट्रेस सारा ऐजाज भी अचानक निशाने पर आईं, जिन्होंने जाने-अनजाने में इस्लाम का अपमान किया. आवाम का गुस्सा देखकर जियो (Geo) टीवी के यूट्यूब चैनल ने उस एपिसोड को हटा दिया. लेकिन तब भी बात नहीं बनी. 

Advertisement

विवाद के बाद सारा ने मांगी माफी

अब सारा ऐजाज ने खुद सामने से जनता से माफी मांगी है जो उनके सीन से आहत हुए हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाला, जिसमें वो कह रही हैं-  मेरा किरदार अपने कमरे में आकर गुस्से में चीजें फेंकी है और उन चीजों में गलती से एक धार्मिक किताब थी. पहले तो मैं ये कहना चाहूंगी कि मैं एक मुसलमान हूं. मैं इस्लाम प्रैक्टिस भी करती हूं, कम से कम कोशिश करती हूं. मैं कुरान पढ़ती हूं, तर्जुमे के साथ भी पढ़ती हूं. तो मेरे लिए इस्लाम की हर किताब के लिए बहुत इज्जत है. मैं आमतौर पर इल्म की इज्जत करती हूं, किताबों की इज्जत करती हूं. 

सारा आगे कहती हैं कि उन्हें सीन में थोड़ा संभलकर किताब रखनी चाहिए थी, लेकिन वो अनजाने में ऐसी गलती कर बैठीं. पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि अगर को किसी दूसरे धर्म की किताब होती, वो तब भी ऐसे उसे नहीं फेंकती. सारा हर धर्म की किताब की इज्जत करती हैं, ऐसे में उनपर जानबूझकर किताब फेंकने का आरोप गलत है. उन्होंने कुछ भी जानकर नहीं किया. एक्ट्रेस कह रही हैं कि वो भी इंसान हैं, जिनसे एक गलती हो गई है.

Advertisement

सारा ने अपने विवादित सीन की पूरी कहानी बताई और कहा- बतौर एक्टर हमें एक सेट दिया जाता है, जो हमने खुद नहीं बनाया होता. उसमें जितनी भी चीजें हैं हमें सामने से मिलती हैं. वो सेट डिजाइनिंग की होती हैं. वो वहां पर हमें जैसी है, वैसे ही मिलती हैं. जब हम सीन शूट करने जाते हैं, वो सेट उसी तरह डिजाइन हुआ हुआ वहां हमें मिलता है. हम उन चीजों को छेड़ते नहीं हैं क्योंकि वो चीजें कॉन्टिन्यूटी में बनी होती हैं.

'जिस तरह से सेट मिला था, मैंने उस तरह से आकर अपना सीन कर दिया. मैं ये भी कहना चाहूंगी कि आप लोग कह रहे हैं कि सीन दोबारा-दोबारा होते हैं, रीटेक होते हैं. अगर रीटेक हुआ होता तो संभव नहीं था कि हम उस बुक को वैसे फेंकते, हम अपनी गलती सही कर लेते. लेकिन क्योंकि वो सीन की नौबत ऐसी थी कि हम बार-बार नहीं कर सकते थे. उस सीन के रीटेक नहीं हुए थे. वो मैंने एक दफा ही रूम में आकर किया था.'

बता दें कि पाकिस्तानी ड्रामा जब्त का नया एपिसोड हर रोज शाम 7 बजे जियो टीवी यूट्यूब चैनल पर आता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »