कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर्स करेंगे संजय का इलाज, मान्यता ने जारी किया बयान

मान्यता दत्त ने कहा, प्रिया जिसने तकरीबन 2 दशक तक हमारे परिवार के साथ कैंसर फाउंडेशन चलाने में मदद की है, और जिन्होंने खुद अपनी मां को इस बीमारी से लड़ते देखा है, वो इस जंग में हमारी अतुल्य ध्वजवाहक रही हैं.

Advertisement
मान्यता-संजय दत्त मान्यता-संजय दत्त

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 19 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 4:47 PM IST

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की कैंसर की बीमारी का इलाज फिलहाल मुंबई में चल रहा है. मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में संजय का इलाज चल रहा है. बता दें, संजय दत्त लंग कैंसर से जूझ रहे हैं, जो कि अपनी तीसरी स्टेज पर है. इस मुश्किल घड़ी में संजय का पूरा परिवार उनके साथ डटकर खड़ा है. अब संजय की पत्नी मान्यता दत्त ने एक बयान जारी किया है. जिसमें उन्होंने संजय के सभी फैंस का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है.

Advertisement

मान्यता ने किया फैंस का शुक्रिया
मान्यता दत्त ने कहा, सभी संजू फैन्स और शुभचिंतकों, मैं आप सभी के प्यार और लगाव का शुक्रिया अदा नहीं कर सकती जो आपने इतने सालों में संजू को दिया है. संजू की जिंदगी में बहुत से उतार चढ़ाव रहे हैं, लेकिन जिस चीज ने उसे मुश्किल वक्त में कभी हारने नहीं दिया वो है आपका प्यार और सपोर्ट.  इसके लिए हम हमेशा आपके शुक्रगुजार रहेंगे. अब हमें एक और चुनौती द्वारा आजमाया जा रहा है, और मुझे पता है कि उसे इस बार भी वही प्यार और लगाव देखने को मिलेगा.

"हम अपनी जिंदगी वैसे ही, उतने ही सामान्य तरीके से जियेंगे जैसे जिया करते थे, एक मुस्कान के साथ, क्योंकि ये एक मुश्किल लड़ाई और एक लंबा सफर होने वाला है. हमें संजू के लिए ये करने की जरूरत है, बिना किसी भी प्रकार की नकारात्मकता को भीतर आने दिए. जब जब वक्त हमें आजमा रहा है तो दुर्भाग्यवश मैं अस्पताल में उसके साथ नहीं रह सकी हूं, मेरे होम क्वारनटीन के चलते जो कि कुछ ही दिन में खत्म होने वाला है. हर जंग में एक ध्वजवाहक होता ही है और कोई ऐसा जो किले को बचा सके."

Advertisement

"प्रिया जिसने तकरीबन 2 दशक तक हमारे परिवार के साथ कैंसर फाउंडेशन चलाने में मदद की है, और जिन्होंने खुद अपनी मां को इस बीमारी से लड़ते देखा है, वो इस जंग में हमारी अतुल्य ध्वजवाहक रही हैं, जबकि मैं किले को संभाल रही हूं. संजू अपना शुरुआती इलाज मुंबई में कराएंगे. वे कोकिलाबेन अस्पताल के हमारे कुछ सबसे अच्छे डॉक्टरों के हाथ में हैं. हम देखेंगे कि आगे का प्लान क्या रहता है. वो इस बात पर तय करेगा कि कोविड की सिचुएशन कैसी रहती है. मैं सभी से हाथ जोड़कर अपील करती हूं कि उसकी बीमारी के बारे में कयास लगाना बंद करें और डॉक्टरों को उनका काम करने दें.''

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »