25 साल बाद तुलसी की वापसी, सामने आया फर्स्ट प्रोमो, स्मृति ईरानी को देख कर फैंस खुश

स्मृति ईरानी के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. मेकर्स ने अब फैंस को तगड़ा सरप्राइज देते हुए शो के नए प्रोमो के साथ टेलीकास्ट होने की तारीख और समय का ऐलान कर दिया है.

Advertisement
एक्ट्रेस स्मृति ईरानी (फोटो:@starplus) एक्ट्रेस स्मृति ईरानी (फोटो:@starplus)

सना फरज़ीन

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 1:25 PM IST

स्मृति ईरानी के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. मेकर्स ने अब फैंस को तगड़ा सरप्राइज देते हुए शो के नए प्रोमो के साथ टेलीकास्ट होने की तारीख और समय का ऐलान कर दिया है. फैंस को इसके लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करने पड़ेगा. एकता कपूर ने इस शो की पहली झलक सभी के सामने पेश कर दी है. जिसमें स्मृति, तुलसी विरानी के रूप में अपना रोल प्ले कर रही हैं.

Advertisement

सीरियल के प्रोमो में चार लोगों के एक परिवार रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए शो के बारे में बात करते हुए दिखाया गया है. तभी स्मृति ईरानी के रोल तुलसी की एंट्री होती हैं, जो घर पर तुलसी के पौधे को जल चढ़ाते हुए नजर आती हैं. 

कितने बजे आएगा शो?
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'  29 जुलाई से स्टार प्लस पर रात 10.30 बजे से आएगा. स्टार प्लस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसका प्रोमो शेयर किया है. जिसके कैप्शन में लिखा, 'क्या आप अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं? 25 साल के बाद, तुलसी विरानी लौट रही है, एक नई कहानी के साथ. एक बार फिर तयार है हर घर का हिसा बनने. क्या आप भी तैयार हो? देखिये क्योंकि सास भी कभी बहू थी 29 जुलाई से रात 10.30 बजे.

Advertisement

यहां देखिए शो का पहला प्रोमो
 

स्मृति ईरानी ने क्या कहा?
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' शो में वापसी को लेकर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन भी सामने आया है. उन्होंने कहा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी में फिर से जुड़ना मेरे लिए सिर्फ वापसी करना नहीं बल्कि ऐसी कहानी की तरफ वापस जाना है जिसने टीवी इंडस्ट्री को रि-डिफाइन किया है. इस सीरियल ने मुझे कॉमर्शियल सक्सेस से कुछ ज्यादा दिया. इस शो की वजह से मुझे लाखों घरों से जुड़ने का मौका दिया. पूरी जनरेशन की फीलिंग्स जुड़ीं. पिछले 24 सालों में मैंने मीडिया और पब्लिक पॉलिसी पर काम किया. दोनों का ही अपना अलग इम्पैक्ट है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »