बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में आज भी कई बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. एक तरफ गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने लग्जरी लाइफ छोड़कर लॉक अप रिएलिटी शो के सेल में बंद हो गई हैं. तो दूसरी ओर गौरव खन्ना तलाक की खबरों के बीच नए घर में शिफ्ट होते नजर आए. वहीं एंटरटेनमेंट जगत में कई और दिलचस्प अपडेट्स भी चर्चा में रहीं. अगर आप दिनभर की कोई खबर मिस कर गए हैं, तो पढ़िए Film Wrap में मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें.
'अनुष्का की ड्रेस हो गई लंबी', शिखर धवन की पत्नी से हुई गलती या हो गया मैजिक?
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. लेकिन इस बार चर्चा विराट नहीं, बल्कि अनुष्का की ड्रेस को लेकर हो रही है.
आकांक्षा ने किया तलाक का ऐलान, मां-पिता संग नए घर में शिफ्ट हुए गौरव खन्ना, टूटी 10 साल की शादी!
आकांक्षा के खुलासे के 19 दिन पहले गौरव खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग के जरिए फैंस को कानपूर में अपने नए घर का टूर कराया था. नए घर में वो अपने मां-पिता संग दिखे थे, लेकिन आकांक्षा उनके साथ नहीं थीं.
'अंडरगारमेंट्स कहां सुखाने हैं?', गोविंदा की पत्नी सुनीता की टेंशन! लग्जरी लाइफ छोड़ पछताईं
सुनीता इसमें पामेला को अपना दर्द बताती हैं. लॉकअप में जहां कंटेंस्टेंट्स के गेम को लेकर मसले हैं. वहीं सुनीता की दिक्कत थोड़ी हटके है.
'वो मेरी बीवी है यार', बोले गौरव, आकांक्षा संग तलाक पर चल रहा नॉनस्टॉप ड्रामा!
टीवी एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं. आकांक्षा ने हाल ही में 'लॉक अप सीजन 2' में खुलासा किया कि दोनों अलग होने का फैसला कर चुके हैं. अब इन खबरों के बीच गौरव पहली बार मीडिया के सामने आए और पत्नी के लिए ऐसा बयान दिया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया.
एक हीरो, एक कश्मीर, लेकिन पत्थरबाजी पर दो तरह की बात! अजय देवगन की 'चौहान' पर क्यों उठ रही उंगलियां?
बॉलीवुड के ‘OG एक्शन स्टार’ अजय देवगन की नई फिल्म चौहान अपनी पहली अनाउंसमेंट से ही एक बड़े विवाद की जड़ बन गई है. हाल ही में मेकर्स ने चौहान का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया जिसमें अजय देवगन एक आर्मी ऑफिसर के रोल में हैं. इस ऑफिसर का नाम ही चौहान है. वीडियो में आजकल पॉपुलर मसालेदार हीरो-एलिवेशन स्टाइल का ऐसा ट्रीटमेंट है कि अजय के फैन्स तो उनके किरदार की प्रेजेंटेशन देखकर ही क्रेजी हो गए. मगर चौहान में कश्मीर में पोस्टेड, अजय का आर्मी-ऑफ़िसर जो करता हुआ नजर आ रहा है, उससे तगड़ा विवाद छिड़ गया है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क