मनोरंजन की दुनिया में बुधवार, 15 अप्रैल को ढेरों चीजें हुईं. बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन और साउथ सिनेमा से तरह-तरह की खबरें आईं. 'धुरंधर 2' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है. दूसरी तरफ ईशा देओल और बॉबी देओल का बॉन्ड पिता धर्मेंद्र के जाने के बाद बेहतर हो गया है. सबसे शॉकिंग था सुनीता आहूजा और कृष्णा अभिषेक को एक साथ देखना. ये सबकुछ और और भी बहुत कुछ जानने के लिए पढ़िए फिल्म रैप.
गोविंदा की पत्नी ने भांजे-बहू को लगाया गले, बोलीं- 14 साल का वनवास खत्म
एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह इस समय काफी खुश हैं. आखिर बात ही ऐसी है. मामा गोविंदा की पत्नी और मामी सुनीता आहूजा संग कृष्णा और कश्मीरा की दूरियां खत्म हो गई हैं. दोनों परिवारों का मिलन हो गया है.
बिकिनी में हीरोइन-रोमांस करने में छूटे थे रणवीर सिंह के पसीने, बोल्ड शूट से पहले हुए अनकंफर्टेबल
एक्ट्रेस सोनाली राउत ने बताया कि रणवीर सिंह अपने पहले बोल्ड शूट के दौरान नर्वस थे. उस वक्त सोनाली ने रणवीर को कंफर्टेबल करने में मदद की थी. एक्ट्रेस के मुताबिक, तब रणवीर थोड़े शर्मीले थे.
जेल में तड़पता रहा मशहूर फिल्म मेकर, लगा मौत का डर! फिर हुआ चमत्कार, बची जान
विक्रम भट्ट ने उदयपुर सेंट्रल जेल में बिताए अपने दर्दनाक अनुभव शेयर किए, जहां गंभीर बुखार के बावजूद उन्हें समय पर इलाज नहीं मिला. इस मुश्किल दौर में उन्होंने भगवान से प्रार्थना की और अपनी जिंदगी को एक चमत्कार बताया.
पापा धर्मेंद्र को खोने का दुख, सौतेली बहन ईशा-अहाना के करीब आए बॉबी देओल, बोले- सबका दर्द एक है
देओल परिवार का बॉन्ड किसी से छिपा नहीं है. बीते दिनों परिवार ने अपने सबसे पसंदीदा मेंबर धर्मेंद्र को खोया. उनके निधन से अभी तक देओल परिवार उभर नहीं पाया है. धर्मेंद्र का जिक्र होने पर अक्सर सनी और बॉबी देओल के आंसू निकल आते हैं. धर्मेंद्र के सभी बच्चे उनसे बेशुमार प्यार करते हैं. एक इंटरव्यू में बॉबी ने पिता धर्मेंद्र को लेकर बात की.
'मैं लाश जैसा बन गया था', कंट्रोवर्सी के बाद दर्द में थे समय रैना, बोले- पूरे टाइम रोता रहता था
यूट्यूबर समय रैना ने अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि कंट्रोवर्सी के बाद वो बुरी तरह टूट गए थे. उनके आंसू नहीं रुक रहे थे. समय रैना ने ये भी बताया कि विवाद के बाद वो कैसे इमोशनली उस चीज से बाहर निकले. समय बोले- मैं उसी की वजह से आज ऐसा हूं. मैं एक लाश बन गया था.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क