सालों बाद मिटी दूरियां, गोविंदा की पत्नी ने भांजे-बहू को लगाया गले, बोलीं- 14 साल का वनवास खत्म

15 APR 2026

 (Photo: Yogen Shah)

मामी से मिले कृष्णा

एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह इस समय काफी खुश हैं. आखिर बात ही ऐसी है.

 (Photo: Yogen Shah)

मामा गोविंदा की पत्नी और मामी सुनीता आहूजा संग कृष्णा और कश्मीरा की दूरियां खत्म हो गई हैं. दोनों परिवारों का मिलन हो गया है. 

 (Photo: Yogen Shah)

जी हां, दरअसल सुनीता 'लाफ्टर शेफ शो' में गेस्ट के तौर पर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने अपने गिले-शिकवे भुलाकर भांजे कृष्णा और बहू कश्मीरा को गले लगा लिया. 

 (Video: Social Media)

भांजे-बहू को गले लगाते हुए सुनीता ने पैप्स को भी कई पोज दिए. अपने इस मिलन से कृष्णा, कश्मीरा और सुनीता तीनों ही खुश दिखे.

 (Photo: Yogen Shah)

सुनीता पैप्स को पोज देते हुए हंसकर बोलीं- 14 साल के बाद आज वनवास खत्म हुआ है. 

(Photo: Instagram @officialsunitaahuja)

सुनीता की बात पर कृष्णा ने चहकते हुए कहा- आज बहुत बड़ा दिन है. वहीं, कश्मीरा बोलीं- अब किसी और का वनवास शुरू होगा. 

 (Photo: Yogen Shah)

गोविंदा-सुनीता के भांजे कृष्णा और बहू कश्मीरा संग कई सालों तक रिश्ते बिगड़े रहे. मगर जब गोविंदा के पैर में गोली लगी थी, तब कृष्णा उनसे मिलने गए थे, तब गोविंदा ने भांजे को माफ कर दिया था. 

 (Video: Instagram @officialsunitaahuja)

हालांकि, सुनीता ने कृष्णा और कश्मीरा को माफ नहीं किया था. लेकिन अब तीनों को साथ देखकर लगता है कि उनके बीच की दूरियां खत्म हो चुकी हैं. उन्हें साथ देखकर फैंस भी खुशी से गदगद हो गए हैं. 

(Photo: Instagram @officialsunitaahuja)

Read Next