भारतीय लड़की के प्यार में लट्टू हुए इंग्लैंड के क्रिकेटर Jacob Bethell, गुपचुप कर रहे डेट?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी जैकब बेथेल को लेकर चर्चा है कि वो इंडियन गर्ल को डेट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक लड़की संग उनकी फोटो भी वायरल हो रही है. हालांकि, क्रिकेटर की रिलेशनशिप की खबरों पर सस्पेंस अब भी बरकरार है.

Advertisement
सुर्खियो में हैं जैकब बेथ (Photo:Social Media) सुर्खियो में हैं जैकब बेथ (Photo:Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के धुरंधर खिलाड़ी जैकब बेथेल अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स हैं कि जैकब इंडियन मेकअप आर्टिस्ट को डेट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर जैकब की एक लड़की संग कोजी फोटो छाई हुई है, जिसके बाद से उनकी लव लाइफ हेडलाइन्स में आ गई है. 

किसते प्यार में जैकब?

वायरल फोटो में क्रिकेटर जैकब बेथेल एक लड़की की बांहों में बांहे डालकर रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, लड़की का चेहरा तस्वीर में साफ दिखाई नहीं दे रहा. वायरल फोटो ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है. फैंस ये जानने को बेताब हैं कि तस्वीर में जैकब संग दिख रही लड़की कौन है?

Advertisement

वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि जैकब बेथेल इंडियन गर्ल के प्यार में हैं. कईयों का मानना है कि तस्वीर में दिखाई दे रही महिला मुंबई बेस्ड मेकअप आर्टिस्ट अंकिता पटेल हैं. अंकिता एक फेमस सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं. वो शिल्पा शेट्टी, पलक तिवारी, हिना खान संग कोलेबरेट कर चुकी हैं.  

 

हालांकि, रिलेशनशिप की खबरों पर अब तक जैकब या अंकिता ने रिएक्ट नहीं किया है. ऐसे में उनके रिश्ते पर फिलहाल संस्पेंस बरकार है. 

आध्या आनंद संग भी जुड़ा नाम

 

वहीं, अंकिता के अलावा जैकब का नाम इंडियन एक्ट्रेस आध्या आनंद के साथ भी जुड़ रहा है. कुछ यूजर्स का दावा है कि आईपीएल (IPL) के दौरान दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे. फैंस का दावा है कि आध्या की सोशल मीडिया पोस्ट्स को बेथेल ने लाइक किया है. अब वायरल खबरों का सच क्या है ये तो वही बता सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »